{"_id":"60c4f5ae8ebc3ed48f18b038","slug":"lal-shivam-of-bijnor-becomes-military-officer-bijnor-news-mrt542456593","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य अधिकारी बना बिजनौर का लाल शिवम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य अधिकारी बना बिजनौर का लाल शिवम
विज्ञापन
बिजनौर का लाल शिवम सैन्य अधिकारी बना
बिजनौर। मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। यह साबित कर दिखाया है लेखपाल के बेटे शिवम ने। उसने सैन्य अधिकारी के रूप में चयनित होकर परिजनों और जनपद का नाम रोशन किया है।
बिजनौर के शिवम चौधरी को देहरादून में शनिवार को पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ ली। शिवम के पिता चरन सिंह बिजनौर तहसील में लेखपाल (पटवारी) के रूप में कार्यरत हैं और उनकी मां कुंतक देवी गृहिणी हैं। इनका परिवार मोहल्ला शिवाजी नगर में रहता है। शिवम की शिक्षा शहर के एएन इंटरनेशनल स्कूल में हुई। शिवम पढ़ाई और खेल-कूद दोनों में ही अव्वल रहे। शिवम ने दसवीं और 12वीं में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने बताया कि 2015 में 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर रुख किया, लेकिन भाग्य ने उनके लिए कुछ और ही नीयत किया था। वर्ष 2017 के टी.ई. एस-37 में इनकी भी स्वीकृति हो गई। उस समय शिवम स्नातक प्रथम वर्ष की पढाई कर रहे थे। जुलाई 2017 में शिवम ने एकेडमी में प्रवेश लिया। प्रारंभिक प्रशिक्षण ओटीए गया में प्राप्त करने के बाद शिवम को आगे के प्रशिक्षण के लिए एमसीटीई म्हाऊ में भेजा गया। चार वर्ष के अथक परिश्रम के बाद शिवम ने सैन्य अधिकारी बनकर अपने परिवार और जनपद का नाम रोशन किया।