फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lakhs stolen from utensils dealer's establishment

Bijnor News: बर्तन कारोबारी के प्रतिष्ठान से लाखों की चोरी

Mon, 29 Sep 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 29 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from utensils dealer's establishment
नजीबाबाद। चौक बाजार में शनिवार रात बर्तन कारोबारी की दुकान से लाखों की चोरी हो गई। दुकान के बाहर ताले लटके रहे और छत से दुकान के भीतर आए चोर तिजोरी से लाखों के आभूषण और ढाई लाख की नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

चौक बाजार में मोहल्ला बालकराम निवासी योगेश कुमार तायल का बर्तनों का प्रतिष्ठान है। शनिवार रात चोरों ने छत के गेट का कुंडा काटकर दुकान में प्रवेश किया। दुकान में कोठरी में रखी तिजोरी का ताला तोड़कर चोरों ने वहां से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी की। योगेश प्रात 7:30 बजे घूमने के बाद जब प्रतिष्ठान पहुंचे तब उन्हें दुकान के भीतर कोठरी के ताले टूटे और सामान बिखरा मिला। कारोबारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


एसपी अभिषेक झा, एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल, सीओ नितेश प्रताप सिंह पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कारोबारी ने पुलिस को पैतृक सोने-चांदी के आभूषण, ढाई लाख रुपये की नगदी चोरी होने की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से रखे थे दुकान पर आभूषण

बर्तन कारोबारी ने पुलिस को बताया कि घर से ज्यादा दुकान सुरक्षित थी। दुकान पर ही घरेलू आभूषण और नगदी रखी। प्रतिष्ठान पर कैमरे नहीं लगे हैं। बर्तन प्रतिष्ठान पर कोई नौकर भी काम नहीं करता। फॉरेंसिक टीम ने घटना से नमूने लिए।

गिरवी का भी काम है
सीओ ने बताया कि जांच में सामने आया है कि बर्तन कारोबारी आभूषण गिरवी रखकर लोगों को ब्याज पर भी पैसा देते हैं। कुछ आभूषण ग्राहकों के गिरवी में रखे भी चोरी हुआ है। इसकी भी जांच की जा रही है।


कारोबारी ने पैतृक आभूषण और ढाई लाख रुपये की नगदी चोरी होने की तहरीर दी है। खुलासे के लिए एसओजी सहित टीमें गठित कीं गईं हैं। कई बिंदुओं से जांच की जा रही है।

डॉ. केजी सिंह, एएसपी सिटी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed