फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lakhs stolen from bank manager's house

बैंक प्रबंधक के घर लाखों की चोरी

Sun, 24 Jan 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from bank manager's house
बैंक प्रबंधक के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन

नजीबाबाद। बैंक अधिकारी के बंद मकान को खंगालकर चोरों ने लाखों रुपये की नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल की जांच की।

कोतवाली मार्ग स्थित सिद्धबली विहार कालोनी में श्यामपुर कांगड़ी (हरिद्वार) पीएनबी शाखा में कार्यरत प्रबंधक राजेंद्र कुमार का आवास है। बैंक प्रबंधक अपनी पत्नी मिथलेश कुमारी के साथ शुक्रवार शाम खाटूश्याम मंदिर राजस्थान दर्शन के लिए गए थे। इसी दौरान चोरों ने बैंक प्रबंधक का पूरा मकान खंगाल डाला। चोरों ने लॉकर में रखी छह लाख रुपये की नकदी और हजारों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। प्रबंधक राजेंद्र का परिवार रविवार को वापस आना था। रविवार को प्रात: दूध लेकर पहुंचे दूधिया आदिल ने मकान का मुख्यद्वार खुला देखा। दूधिया की सूचना पर पहुंचे बैंक अधिकारी को सारा सामान बिखरा मिला। लाखों रुपये की नकदी और आभूषण गायब थे। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह, आदर्शनगर चौकी प्रभारी बलराम यादव, जनप्रिय गौड़ ने बैंक प्रबंधक से घटना की जानकारी ली। डॉग स्क्वायड टीम के प्रभारी रामदास, प्रेमपाल सिंह, जितेंद्र शर्मा, आदित्य आर्य ने चोरों का पता लगाने के लिए घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने एक रुमाल और फिंगर प्रिंट भी कब्जे में लिए। जिस स्थान पर चोरों ने मकान को खंगाला है उसके आसपास खाली जगह पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed