फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lakhs stolen at two places in Sayohara

स्योहारा में दो स्थानों पर लाखों की चोरी

Tue, 29 Jun 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen at two places in Sayohara
स्योहारा में दो स्थानों पर लाखों की चोरी
विज्ञापन

स्योहारा। चोरों ने दो अलग अलग जगहों पर नगदी सहित लाखों रुपयों का सामान साफ चोरी कर लिया। एक मामले में ग्रामीणों ने चोर को मौके से पकड़ कर पुलिस को सौंपा।
व्यापारी तुषार माहेश्वरी की मिल तिराहे पर किराना की दुकान है। मंगलवार को सुबह वह अपनी दुकान पर गया तो उसने दुकान का ताला टूटा हुआ पाया। सामान गल्ले में रखी लगभग तेरह हजार की नगदी व ड्राई फ्रूट्स व अन्य कीमती सामान दुकान से गायब था। जब व्यापारियों को चोरी की सूचना मिली तो नगर के अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने घटना की जांच की और दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर बीती रात्रि तीन चोर मोटर चोरी के इरादे से थाना क्षेत्र के गांव मकसूदपुर निवासी श्याम सिंह सैनी के ट्यूबवेल पर पहुंच गए। चोरों ने ट्यूबवेल पर बनी कोठरी का ताला तोड़कर मोटर खोलना शुरू किया। तभी पास के खेतों में काम कर रहे लोगों को संदेह हुआ। सूचना पाकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को अपनी ओर आता आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। दो चोर मौके से भागने में कामयाब रहे। जबकि एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने चोर को सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपी ने अपने दोनों साथियों का नाम भी बता दिया। जिसके बाद फरार दोनों आरोपी भी पुलिस की पकड़ में आ गए। ग्रामीण विजेंद्र दिवाकर ने बताया कि एक दिन पूर्व उसके यहां से चोर एक गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, ट्रैक्टर की बैटरी और मोमोज बनाने के बर्तन भी चोरी कर लिए गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed