फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lakhs of rupees were stolen by hacking mobile

Bijnor News: मोबाइल हैक कर लाखों रुपये उड़ाए

Sun, 30 Jul 2023 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees were stolen by hacking mobile
बिजनौर, नजीबाबाद/जलालाबाद। ऑनलाइन गेम खेलने वाले एक व्यक्ति को 6.88 लाख रुपये गंवाने पड़े। गेम खेलने में तकनीकी खराबी आने पर लिए गए कस्टमर केयर के नंबर से साइबर अपराधियों ने लाखों रुपये उड़ा लिए।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत राहूखेड़ी कौरा उर्फ राजारामपुर निवासी मो.शहजाद दक्षिणी अफ्रीका में बाल काटने का काम करता है। मो.शहजाद ने ऑनलाइन तीन पत्ती गेम अपने मोबाइल में डाउनलोड किया। गेम खेलते समय परेशानी आने पर शहजाद ने गूगल से तीन पत्ती का कस्टमर केयर नंबर लिया। बताया जाता है कि जो कस्टमर केयर नंबर लिया गया। उस नंबर से उसकी परेशानी दूर करने के लिए व्हाट्सएप पर एक एप डाउनलोड कराया गया। एप डाउनलोड होने के बाद एनीडेस्क के माध्यम से शहजाद का मोबाइल नंबर और अकाउंट नंबर हैक कर उसके अकाउंट से 6.88 लाख रुपये से अधिक की धनराशि उड़ा ली गई।
विज्ञापन

बैंक से संपर्क करने पर कई बैंकों में अलग-अलग किस्तों में धनराशि उड़ाने की पुष्टि हुई। मो. शहजाद ने इस संबंध में नजीबाबाद थाने को साइबर क्राइम से लाखों रुपये उड़ाने के संबंध में तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed