फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lakhimpur Kheri Violence: Congress workers have protest in Bijnor city of Uttar Pradesh

लखीमपुर खीरी बवाल: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना, गिरफ्तारी न होने पर धूप में सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन

Wed, 06 Oct 2021 06:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Oct 2021 06:18 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी बवाल के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भी धरना प्रदर्शन किया।गिरफ्तारी न होने पर डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान से पुलिस की नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Violence: Congress workers have protest in Bijnor city of Uttar Pradesh
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखीमपुरी खीरी की घटना और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की रिहाई के लिए बिजनौर और शामली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शामली में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में गिरफ्तारी देने पहुंच गए। गिरफ्तारी न होने पर डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। कई कांग्रेस नेता डीएम कार्यालय के सामने धूप में सड़क पर लेट गए। बाद में मांगें पूरी होने पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।

विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को गिरफ्तारी देने के लिए प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। कांग्रेस के कई नेता डीएम कार्यालय के आगे धूप में जमीन पर लेट गए और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे ने किसानों को जानबूझकर गाड़ी से कुचलकर घिनौना काम किया है। आजादी के बाद यह हिटलरशाही की दिल दहला देने वाली सबसे बड़ी घटना है। किसानों के परिजनों को ढांढस बंधाने प्रियंका गांधी जा रहीं थी तो सरकार ने बिना किसी वारंट के उन्हें नजरबंद कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसानों में उबाल: लखीमपुर खीरी की घटना का पश्चिमी यूपी पर कितना बड़ा असर, तस्वीरों में देखें छह जिलों का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सरकार किसानों की आवाज दबाना चाहती है, जो कांग्रेस नहीं होने देगी। कहा कि किसान और गरीब विरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस नेता पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी न होने पर कलक्ट्रेट की तालाबंदी का एलान कर दिया। इस पर उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इस बीच प्रियंका गांधी को रिहा करने और राहुल गांधी को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया। 

यह भी पढ़ें: खास खबर: प्रधानों को गलत इतिहास पढ़ा रहा विभाग, वितरित की जा रही पुस्तक में दी गई भ्रामक जानकारी

इस दौरान रजा अस्करी रिजवी, पूर्व मंत्री ओमवती देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह व ठाकुर अवनीश कुमार, सुधीर पाराशर, पूर्व विधायक सतीश गौतम, मुनीश त्यागी, जिला महासचिव नजाकत अल्वी, मीनू गोयल, नीरज चौधरी, हुंमायू बेग, रुहिल नसीब पठान, विनोद तोमर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed