फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Laborers' bicycle will be run on rent

किराए पर चलवाई जाएंगी मजदूरों की साइकिल

Sat, 19 Sep 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Laborers' bicycle will be run on rent
किराए पर चलवाई जाएंगी मजदूरों की साइकिल
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना काल में दूसरे राज्यों से पलायन करके अपने घरों को गए मजदूरों की साइकिल लेने के लिए उन्हें बुलाया जा रहा है। मजदूरों को फोन करके साइकिल लेने या इसकी राशि लेने के लिए बुलाया जाएगा। सहमति न जताने पर प्रशासन मजदूरों की साइकिल किराए पर चलाएगा।
बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग काफी संख्या में पंजाब, हरियाणा व उत्तराखंड में काम करते हैं। लॉक डाउन लगने पर ये लोग बिजनौर से होते हुए अपने घरों को लौटे थे। इन लोगों ने सैकड़ों किलोमीटर का सफर साइकिल से तय किया था। कई मजदूरों ने तो अपने पड़ोासियों से दोगुने दामों पर साइकिल खरीदकर यात्रा शुरू की थी। बाद में प्रदेश सरकार के निर्देश पर इन लोगों को बसों व ट्रेन से इनके गंतव्यों तक भेजा गया था। इनकी साइकिल प्रशासन ने ग्राम प्रधानों के पास जमा करा दी थी। अब प्रशासन ने इन साइकिलों को ले जाने के लिए मजदूरों से संपर्क करने की योजना बनाई है। बिजनौर तहसील में मजदूरों की करीब 350 साइकिल जमा हैं। प्रशासन ने साइकिल के मालिकों के मोबाइल नंबर लिए थे। अब मजदूरों से फोन पर संपर्क किया जाएगा और साइकिल ले जाने के लिए कहा जाएगा। जो मजदूर साइकिल बेचने की बात कहेंगे प्रशासन उनकी साइकिल भी बेचकर उनका भुगतान करेगा। अगर कोई मजदूर साइकिल बेचने से भी मना करता है या फिर उससे मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पाता है तो प्रशासन उसकी साइकिल किराए पर चलाने की योजना बना रहा है। जिन्हें साइकिल की जरूरत है उन्हें दैनिक किराए पर आईडी जमा करके साइकिल किराए पर देने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

अपने स्तर से करा रहे मरम्मत
तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि साइकिल ग्राम प्रधानों के आवास से मंगवा ली गई हैं। प्रशासन अपने स्तर से इन साइकिलों की मरम्मत करा रहा है। साइकिल मालिकों द्वारा दिए गए नंबर पर फोन करके उनसे साइकिल ले जाने के लिए कहा जाएगा। बाकी परिस्थितियों के अनुसार काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed