{"_id":"5f5bbd5d8ebc3e214205f237","slug":"kuldeep-becomes-district-food-safety-officer-bijnor-news-mrt5008638141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर के कुलदीप बने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर के कुलदीप बने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
कुलदीप बने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी
बिजनौर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस-2018 के घोषित परिणाम में जनपद के होनहार युवक कुलदीप सिंह का अंतिम रूप से चयन हो गया है। इससे उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कुलदीप को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति मिली है। परिजनों ने उसे मिठाई खिलाकर उसके उज्वल भविष्य की कामना की।
नगर के मोहल्ला शांति नगर निवासी हरज्ञान सिंह के पुत्र कुलदीप सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस-2018 परीक्षा में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जगह बनाई। परिजनों के अनुसार कुलदीप सिंह का चयन जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पद के लिए हुआ है। इससे पूर्व भी कुलदीप लोअर पीसीएस-2013 में बेहतर प्रदर्शन के बलबूते मार्केटिंग इंस्पेक्टर का पद पाया था। वर्तमान में वह अलीगढ़ जनपद की खैर तहसील में मार्केटिंग इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले उनका चयन केंद्रीय विद्यालय पीजीटी तथा 69 हजार शिक्षक भर्ती में भी हो चुका है। कुलदीप सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के अन्य सदस्यों को दिया है।