{"_id":"5e78f7118ebc3e774252d01c","slug":"kisan-bhawan-will-not-be-built-in-dhampur-sugarcane-committee-now-dhampur-news-mrt475045672","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं बनेगा किसानो की मांग पर धामपुर गन्ना समिति में किसान भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं बनेगा किसानो की मांग पर धामपुर गन्ना समिति में किसान भवन
विज्ञापन
अब नहीं बनेगा धामपुर गन्ना समिति में किसान भवन
धामपुर। गन्ना समिति में किसानों की मांग पर किसान भवन निर्माण का मामला खटाई में पड़ गया है। गन्ना विभाग के अधिकारियों की असहमति जताने पर किसान भवन का निर्माण नहीं होगा। सहकारी किसान गन्ना समिति के सचिव मनोज कुमार का कहना है कि गन्ना समिति के पास ऐसा कोई बजट नहीं है।
क्षेत्र के किसान हरनाम सिंह, डॉ. जसवंत सिंह, गौरव कुमार, महावीर सिंह का कहना है कि क्षेत्र के किसान पिछले एक दशक से गन्ना समिति की खाली पड़ी जमीन में किसान भवन का निर्माण कराने की मांग करते आ रहे थे। पूर्व संचालक मंडल के कार्यकाल में कई बार प्रस्ताव कर शासन को किसान भवन का निर्माण कराने के लिए भेजा गया, लेकिन गन्ना आयुक्त, उत्तर प्रदेश स्तर से बार बार आपत्ति लगा कर वापस किया जाता रहा। पूर्व में समिति के कई विशेष सचिवों ने आपत्ति को खत्म कर बजट पास कराने को बार बार प्रस्ताव भेजा, मगर कोई नतीजा नहीं निकला। भाकियू भानु गुट कार्यकर्ताओं की चेतावनी दी है कि यदि गन्ना विभाग की ओर से किसानों की मांग को पूरा नहीं किया तो आंदोलन होगा।
गन्ना विभाग के अफसरों ने सहयोग नहीं किया: पूर्व सभापति
तत्कालीन सभापति आलोक कुमार का कहना है कि उनके स्तर से दो बार प्रस्ताव भेजा गया। मगर विभाग के अधिकारियों ने रुचि नहीं ली। अधिकारियों ने कह दिया कि किसान भवन बनने के बाद समिति का साल में लाखों का खर्चा बढ़ जाएगा। वह खर्चा समिति कैसे वहन करेगी।
विज्ञापन
हमने भी जोर लगाया, पर कुछ नहीं हुआ: सभापति
बोर्ड के सभापति कुशल पाल सिंह ने कहा कि उन्होंने भी कई बार उत्तर प्रदेश के गन्ना विभाग के अधिकारियों से किसानों की मांग को पूरा करने को जोर लगाया, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी।
उनके कार्यकाल में कोई प्रस्ताव नहीं गया: सचिव
विशेष सचिव मनोज कुमार ने बताया कि उनके कार्यकाल में कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया। यदि उनसे पहले के कार्यकाल में प्रस्ताव भेजा गया है तो उन्हें इस बाबत कोई जानकारी नहीं है।