फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kidnapping case caught

महिला के अपहरण मामले ने तूल पकड़ा

Fri, 07 Apr 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 07 Apr 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping case caught
जलीलपुर में विवाहिता की बरामदगी की मांग को लेकर हुई महापंचायत में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
जलीलपुर में अपह्रत विवाहिता की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुलाई पंचायत में पुलिस पर हीला-हवाली का आरोप लगाया गया। नौ अप्रैल तक महिला के बरामद नहीं होने पर बिजनौर में आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी गई। पंचायत के दौरान महिलाओं ने पुलिस को चूड़ियां भेंट करने की कोशिश की।
विज्ञापन


थाना चांदपुर के एक गांव से विवाहिता को ले जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। एक अप्रैल को भाजपा व हिंदू संगठनों के नेताओं ने ब्लॉक जलीलपुर कार्यालय परिसर में पंचायत कर पुलिस को पांच अप्रैल तक का समय दिया था। छह को प्रस्तावित महापंचायत के लिए दो दिन से क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क किया जा रहा था। श्री कृष्ण इंटर कॉलेज जलीलपुर के मैदान में भाजपा व हिंदू संगठनों केनेताओं की विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अमर सिंह राठौर की अध्यक्षता और कल्याण सिंह व  कुश कुमार के संचालन में महापंचायत हुई।
विज्ञापन


इसमें वक्ताओं ने पुलिस पर ढिलाई व पीड़ित पक्ष से पैसा लेने का आरोप लगाया। हिंदू जागरण मंच के जितेंद्र व्यास ने कहा कि सब कुछ शासन पर नहीं छोड़ा जा सकता। वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन महिला के बरामद होने तक चलेगा। पंचायत में प्रधान अभिषेक उपमन्यु, कमल कश्यप, धर्मेंद्र कुमार, प्रमोद, सूर्या, सरिता चौहान आदि ने  विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डर से बच्चे नहीं भेजे स्कूल
महापंचायत को लेकर अफवाहों का बाजर गर्म था। ग्रामीण शांति-व्यवस्था को लेकर चिंतित थे। कुछ लोगों ने डर की वजह से अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। पंचायतस्थल के आसपास भारी पुलिस व पीएसी तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed