{"_id":"6470fbf85f923b048d0cb794","slug":"khurshid-mansoori-took-oath-with-the-resolution-of-all-round-development-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-947-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नजीबाबाद - बहुमुखी विकास के संकल्प के साथ खुर्शीद मंसूरी ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नजीबाबाद - बहुमुखी विकास के संकल्प के साथ खुर्शीद मंसूरी ने ली शपथ
Sat, 27 May 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 27 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद के साहनपुर में शपथ लेते चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी।
फोटो-26एनजेडबी06आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। नगर पंचायत साहनपुर के निर्वाचित चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने दूसरी बार साहनपुर चेयरमैन का पदभार संभाला। एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने साहनपुर के चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी को पद और कर्तव्य निर्वाह की शपथ दिलाई।
खुर्शीद मंसूरी ने शपथ ग्रहण करने के बाद साहनपुर का बहुमुखी विकास कराने और जनता से किए गए वादों को पूरा करने का आश्वासन दिया। खुर्शीद मंसूरी ने चुनावी मतभेद भुलाकर साहनपुर वासियों को साहनपुर के विकास में सहभागी बनने की सलाह दी। ईओ डॉ. हरिनारायण सिंह की उपस्थिति में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में निर्वाचित 14 वार्ड सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।
डॉ. इस्लाम की अध्यक्षता और सरफराज के संचालन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह की पत्नी भावना सिंह, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, राजकुमार प्रजापति, याकूब राईन ने चेयरमैन खुर्शीद अहमद को बधाई दी।