{"_id":"5e4ed4738ebc3ef29a7d35c7","slug":"kanwariya-died-after-being-hit-by-a-train-bijnor-news-mrt47001927","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर कांवड़िये की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आकर कांवड़िये की मौत
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर कांवड़िये की मौत
नगीना (बिजनौर)। गांव चमरौली के पास रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में आकर एक युवा कांवड़िये की मौत हो गई। युवक कान में मोबाइल फोन की लीड लगाकर गाने सुनता हुआ रेलवे ट्रैक पर जा रहा था। नगीना देहात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव हरबंशपुर धारम उर्फ अलहदादपुर निवासी मनोज कुमार का 25 वर्षीय पुत्र रितिक बृहस्पतिवार दोपहर अपने चाचा प्रमोद की मोटे महादेव से कांवड़ ला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कान में मोबाइल फोन की लीड लगाकर रितिक कांवड़ लेकर जब नगीना नजीबाबाद मार्ग स्थित रावल हेड़ी के फाटक पर पहुंचा तो वह रेलवे ट्रैक पर चलकर गांव जाने लगा। तभी दोनों साइड से ट्रेन आ गईं। जब वह गांव चमरौली के रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा तो उसने सामने से आ रही ट्रेन को तो उसने देख लिया, लेकिन वह पीछे से आ रही ट्रेन को नहीं देख सका। ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे गेटमैन ने इसकी सूचना नगीना जीआरपी को दी। जीआरपी ने मामला नगीना देहात पुलिस का बताया। सूचना पर नगीना देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली, लेकिन उसकी जेब में कुछ नहीं मिला। घटनास्थल पर ही उसका मोबाइल फोन पड़ा था। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह मोटे महादेव से कांवड़ ला रहा था। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।