{"_id":"66945f0feb9bfb9d060bc6c6","slug":"kanwar-yatratraffic-diversion-plan-will-be-implemented-from-17th-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-126922-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कांवड़ यात्रा... 17 तारीख से लागू हो जाएगा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कांवड़ यात्रा... 17 तारीख से लागू हो जाएगा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान
विज्ञापन
-सावन माह के सोमवार और शिवरात्रि को लेकर तैयार किया खाका
-18 हजार सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे कांवड़ मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सावन का महीना आने में कुछ ही दिन बाकी बचे हैं। ऐसे में सावन के सोमवार और शिवरात्रि पर उमड़ने वाली शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने खाका तैयार किया है। शिवभक्त कांवड़ियों की सुगम यात्रा के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है, जिसे जिले में 17 जुलाई से ही लागू कर दिया जाएगा। यानि सावन के पहले सोमवार को हरिद्वार से गंगाजल लाने वाले भक्तों को परेशानी नहीं होने पाए।
वाया मंडावर रहेगा हरिद्वार का रास्ता
मेरठ से बिजनौर होते हुए हरिद्वार जाने-आने वाले कावड़ियों के हल्के-मध्यम वाहनों को बिजनौर से मंडावर, चंदक, भागूवाला होते हुए भेजा जाएगा।
पौड़ी जाने वाले वाहनों की नजीबाबाद में रहेगी नो एंट्री
मेरठ या बिजनौर शहर से पौड़ी को जाने वाले सभी वाहनों को जलालाबाद (नजीबाबाद) नहर पटरी से कोटद्वार भेजा जाएगा। वाहनों की सीधे नजीबाबाद में एंट्री नहीं होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
मेरठ-मुजफ्फरनगर की ओर से मुरादाबाद, काशीपुर आने जाने वाले हल्के वाहनों को बिजनौर से नहटौर, धामपुर, अफजलगढ़ से जसपुर भेजा जाएगा। इसी मार्ग से वापसी होगी।
-- -- -- -- -- -- -- --
मुजफ्फरनगर से मुरादाबाद जाने वाले माहवाहक वाहन
मुजफ्फरनगर से मुरादाबाद की ओर आने जाने वाले भारी वाहनों को मीरापुर (मोन्टी तिराहा) मुजफ्फरनगर बैरियर से ही मेरठ की ओर भेजा जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इन मार्ग से दौड़ेंगी रोडवेज बसबिजनौर से मुरादाबाद आने-जाने वाली रोडवेज बस नहटौर, धामपुर अफजलगढ़, जसपुर होते हुए मुरादाबाद जाएंगी और आएंगी।
बिजनौर से हरिद्वार जाने वाली कावड़ियों की रोडवेज बस मंडावली, भागूवाला होते हुए जाएंगी और आएंगी।
-- -- -- -- -- --
ये मार्ग पूरी तरह से रहेंगे बंद
-नजीबाबाद से नगीना, धामपुर, स्योहारा, सहसपुर मार्ग पर सिर्फ कांवडियों के वाहन ही चलेंगे बाकी की आवाजाही बंद रहेगी। बिजनौर से चांदपुर, धनौरा मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।
भागूवाला-मोटा महादेव मार्ग, नजीबाबाद से कोतवाली देहात, नहटौर, नूरपुर, शिवाला कलां, नौगावां सादात मार्ग पर सिर्फ शिवभक्तों के वाहनों की आवाजाही हो सकेगी।
वर्जन:::
जिले में 17 जुलाई से ट्रैफिक डायवर्जन प्लान को लागू कर दिया जाएगा। किसी भी समस्या के दौरान यूपी-112 और यातायात प्रभारी से संपर्क किया जा सकता है। ....संजीव कुमार बाजपेयी, एएसपी सिटी