फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kanvadiya fastly moving towards the destination

मंजिल की तरफ तेजी से बढ़ रहे कांवड़िए

Tue, 13 Feb 2018 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Tue, 13 Feb 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Kanvadiya fastly moving towards the destination
भूतपुरी से होकर जाती भव्य कांवड़। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में हरिद्वार से कांवड़ मेें गंगा जल लेकर आ रहे कावड़िए अपने गंतव्यों पर पहुंचने लगें हैं। महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक करने के लिए प्रमुख मंदिर सज कर तैयार हो गए हैं। आधी रात से मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। गांव खारी स्थित प्रसिद्ध झारखंडी शिव मंदिर में शिव भक्तों की भीड़ जुटने लगी है।
विज्ञापन
हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल लेकर आ रहे गैर जिलों के कांवड़िए तो अपने घरों को चले गए। एक मंजिल कांवड़ लाने वाले जिले के कांवड़िए मंगलवार की सुबह कांवड़ में गंगा जल लेकर अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुए। कांवड़ियों के जत्थों से हर - हर महादेव की गूंज चौतरफा सुनाई दे रही है। आधे रास्ते से कुछ कांवड़िए अपने सथियों को अपनी कांवड़ देकर शिविरों की और आ गए हैं। गांव खारी स्थित प्रसिद्ध झारखंडी मंदिर पर आधी रात से दूर दराज के शिव भक्त कांवड़ का गंगा जल चढ़ाने आते हैं। मंदिर शिव भक्तों के सज कर तैयार हो गया है। बुधवार को मंदिर पर मेला लगेगा। दिन भर जलाभिषेक होगा। नजीबाबाद के मोटा महादेव मंदिर, चांदपुर के झारखंडी मंदिर के अलावा झालू मार्ग वर गांव जलालपुर के पास कुबड़ा शिव मंदिर, बिजनौर में लाखन के घेर में स्थित मंदिर, काली मंदिर, गीता नगरी स्थित शिव मंदिर, बाला जी मंदिर, झालू के मनोकामना शिव मंदिर, छतरी वाला कुंआ मंदिर , रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर , बड़ा बाजार स्थित शिव मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर व महामृत्युजंय मंदिर भी सज गए हैं।
विज्ञापन
भोले के जयकारों से गूंजा वातावरण अफजलगढ़ क्षेत्र के भूतपुरी से कांवड़ियों का आगमन लगातार जारी है रंग बिरंगी कांवड़ लेकर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों को लौट रहे शिव भक्तों का भूतपुरी से आवागमन जारी है हालांकि शिवरात्रि मंगलवार ओर बुधवार दो दिन होने से कांवड़ियों की संख्या में कमी आई है मंगलवार को शिवरात्रि मनाने वाले भोले पहले ही अपनी मंजिल तय कर चुके जबकि बुधवार को शिवरात्रि मनाने वाले शिवभक्त अभी भी अपने कांधे कांवड़ उठाकर भोले की बम बोलते हुए अपनी मंजिल तय करते नजर आ रहे है भूतपुरी पुल पर कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो आज चौथे दिन भी थाना पुलिस मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी करती नजर आई वही कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह जगह भंडारों का आयोजन लगातार जारी है भूतपुरी जसपुर मार्ग पर अभी भी भारी वाहनों का आवागमन पुलिस ने पिकेट लगाकर बंद किया हुआ केवल हल्के वाहनों व शिव भक्तों के वाहनों को ही इस मार्ग पर जाने की अनुमति दी जा रही है । उधर, श्री दुर्गा पूजा महोत्सव समिति व हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने लोनिवी के सामने कांवड़ियों की कैंप लगाकर सेवा की अध्यक्ष अजीत कम्बोज ने बताया कि वह सात वर्षों से शिव भक्तों की सेवा करते चले आ रहे हैं आगे भी शिव जी की कृपा रही तो करते रहेंगे इस अवसर अजीत कम्बोज हर्ष रस्तोगी विशाल अग्रवाल रोबिन अग्रवाल राजीव अग्रवाल शरद कर्णवाल वैभव प्रदीप शर्मा आदि का सहयोग रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिरों में शिवरात्रि पर हुआ जलाभिषेक कालागढ़ शिवरात्रि पर मंदिरों में बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। वहीं मंगलवार को हरिद्वार से कांवड़ लाने का सिलसिला जारी रहा। बुधवार तक मंदिरों में जलाभिषेक किया जाएगा। शिवरात्रि पर बड़ी संख्या में हरि
द्वार से लेकर आए श्रद्धालुओं ने नई कॉलोनी, हाईडिल कॉलोनी के मंदिरों में जल चढ़ाया। सुबह से ही मंदिरों में चहल पहल रही। इसके अलावा मंगलवार की शाम तक कांवड़ लेकर श्रद्धालु आए। इस बार कालागढ़ धामपुर मार्ग पर डाक कांवड़ लेकर चलने वालों की संख्या काफी रही। उधर, नगर की नई कॉलोनी में महाशिवपुराण कथा जारी है। देवी स्वाति ने कथा के दौरान मां वृंदा का चरित्र बताया। सुंदर अभिव्यक्ति को सुनकर और मधुर गीतों पर श्रद्धालु जमकर झूम उठे। शिव आरती ने तो वातावरण का समा ही बांध दिया। आरती के दौरान बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीणों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed