फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kamlesh Tiwari murder case

एसआईटी ने डाला डेरा, मौलानाओं से की पूछताछ

Mon, 21 Oct 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Kamlesh Tiwari murder case
बिजनौर: मौलाना अनवारूल हक। - फोटो : BIJNOR
एसआईटी ने दिन भर की अनवारूल और नईम से पूछताछ
विज्ञापन

बिजनौर। लखनऊ से आई एसआईटी की एक टीम ने बिजनौर में डेला डाल दिया है। टीम ने हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या में नामजद और हिरासत में लिए गए मौलाना अनवारूल हक व मुफ्ती नईम कासमी से दिन भर पूछताछ की। टीम ने मौलाना अनवारूल हक से गुजरात कनेक्शन खंगालने की कोशिश की। काफी देर तक इस पर बात हुई। इसके अलावा कई बिंदुओं पर टीम ने बात की। टीम बाद में दोनों मौलानाओं को देहात के एक थाने में ले गई और वहां पूछताछ करती रही।
सीओ क्राइम लखनऊ दीपक कुमार के नेतृत्व में एसआईटी की पांच सदस्यीय टीम शनिवार रात बिजनौर पहुंच गई। रविवार सुबह से टीम ने पुलिस लाइन में मौलाना अनवारूल हक और मुफ्ती नईम कासमी से कई घंटे पूछताछ की। टीम ने यह जानने की कोशिश की कि कमलेश तिवारी का सिर कलम करने पर इनाम देने के एलान करने के पीछे उनकी क्या मंशा थी, इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं थी। गुजरात के सूरत में रह रहे मौलाना अनवारूल हक के दो भाइयों के जरिए किन लोगों से मौलाना के तार जुड़े थे, इसके बारे में भी जानकारी ली गई। टीम ने बिजनौर से फरार आतंकियों से अनवारूल हक की क्या भूमिका रही थी इसकी भी जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

इसके बाद टीम अनवारूल हक व नईम कासमी को देहात के एक थाने में ले गई और वहां पूछताछ करती रही। टीम अनवारूल हक व नईम कासमी को कमलेश तिवारी हत्याकांड के बारे में खंगालती रही। दोनों मौलानाओं से तमाम बातें मालूम कीं। अलग-अलग भी दोनों मौलानाओं से बातचीत की। दोनों मौलाना कमलेश तिवारी हत्याकांड में अपना हाथ होने से मना करते रहे। टीम ने दोनों मौलानाओं से क्या बात की यह किसी को कुछ नहीं बताया है। जिले के अफसरों से भी अभी ये बात साझा नहीं हुई हैं। टीम अभी भी बिजनौर में रुकी है। टीम रात में भी दोनों मौलानाओं से अलग से पूछताछ कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक टीम ने दोनों मौलानाओं से यह जानने की कोशिश भी की कि किन गलत लोगों से उनके ताल्लुक रहे हैं। गुजरात वे आते जाते रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरत से मिलती थी अनवारूल का विरोध करने वालों को धमकी
मौलाना अनवारूल हक पर एक महिला ने जिन्न उतारने के नाम पर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस घटना ने खूब तूल पकड़ा था। तब महिला के पैरोकार व अनवारूल हक के खिलाफ आवाज उठाने वालों को मोबाइल पर धमकी मिलती थीं। यह धमकी भी गुजरात के सूरत में चल रहे मोबाइल नंबरों से मिलती थी। पैगाम ए अमन कमेटी के जिलाध्यक्ष शहबाज अंसारी इस मामले में महिला की पैरोकारी कर रहे थे। उन्होंने और अन्य कई लोगों ने एसपी से शिकायत की तब इस बात का खुलासा हुआ था। शहबाज अंसारी ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें धमकी सूरत के मोबाइल नंबरों से मिली थी। यह बात पुलिस अफसरों ने उसे बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed