फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kalagarh dam to be repaired

कालागढ़ बांध की होगी मरम्मत

Sun, 14 May 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 14 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़ में कालागढ़ बांध की मरम्मत व रखरखाव के क्लोजर के लिए उत्तराखंड जल विद्युत निगम कालागढ़ का प्रतिनिधिमंडल मुरादाबाद के सांसद कुंवर सर्वेश सिंह से मिला। सांसद ने मौके पर ही मुख्य सचिव से वार्ता की। बताया गया कि मुख्य सचिव ने डैम की मरम्मत आदि कार्य करने की अनुमति दे दी है। इस पर करीब 25 करोड़ का खर्चा आने का अनुमान है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एशिया के सबसे बड़े कच्चे व 198 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता रखने वाला बांध मरम्मत व उचित रखरखाव न होने के कारण खतरे से जूझ रहा है। 20 साल से मरम्मत नहीं हुई है, जबकि इसके लिए हर 8-10 वर्ष में मरम्मत का प्रावधान है।
विज्ञापन


कालागढ़ बांध से बिजनौर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, कानपुर, इलाहाबाद समेत 12 जिलों को पानी व बिजली की आपूर्ति होती है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम कालागढ़ के प्रतिनिधिमंडल में एके सिंह उप महाप्रबंधक उत्तराखंड जल विद्युत निगम, मनोज कश्यप अधिशासी अभियंता, अतुल शर्मा सहायक अभियंता, प्रदीप गुप्ता, योगेश सैनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed