फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kafeel got recognition for his weaving skills and secured first place in the state.

Bijnor News: बुनाई के हुनर ने दिलाई पहचान, कफील को प्रदेश में पहला स्थान

Sat, 08 Aug 2026 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Kafeel got recognition for his weaving skills and secured first place in the state.
लखनऊ में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बिजनौर के कफील अहमद को सम्मानित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। स
बिजनौर। बुनाई के हुनर से पहचान बनाने वाले राजा का ताजपुर निवासी कफील को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर हथकरघा द्वारा निर्मित बेडशीट की उत्कृष्ट बुनाई के लिए उन्हें सम्मानित किया। सरकार की ओर से संचालित संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना में कफील को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। कफील ने जिले और मंडल का नाम प्रदेश में रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि, प्रशस्ति पत्र शील्ड दिया गया। कफील ने कहा कि मुख्यमंत्री से पुरस्कार प्राप्त करना हमारे लिए अत्यंत गौरव की बात है। यह सम्मान वर्षों की मेहनत, समर्पण, उत्कृष्ट कारीगरी और भारतीय हथकरघा परंपरा के संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सम्मान है। भविष्य में भी अधिक उत्साह, लगन एवं गुणवत्ता के साथ कार्य करेंगे। बुनकरों के उत्थान, रोजगार सृजन और हथकरघा उद्योग को नई पहचान मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed