{"_id":"690507e89a717674a904f068","slug":"jungle-safari-will-start-from-today-in-amangarh-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-164036-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आज से शुरू हो जाएगी अमानगढ़ में जंगल सफारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आज से शुरू हो जाएगी अमानगढ़ में जंगल सफारी
Sat, 01 Nov 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र का आज उद्घाटन हो जाएगा। सुबह 11 बजे केहरीपुर में कार्यक्रम के बाद जंगल सफारी को हरी झंडी दिखा दी जाएगी। खास बात यह है कि ट्रैक और किराये में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं पिछले साल के मुकाबले इस बार पांच दिन पहले ही जंगल सफारी का लोगों को आनंद मिलेगा।
वन विभाग ने शनिवार को कार्यक्रम के आयोजन के लिए केहरीपुर चौकी का चयन किया है। यहीं से अमानगढ़ के लिए जंगल सफारी भी शुरू होती है। वन विभाग ने बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल को आमंत्रित किया है। वहीं इनके अलावा जिले के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अफसरों को भी बुलाया गया है।
डीएफओ जय सिंह कुशवाह ने बताया कि इस बार रूट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। जंगल सफारी का ट्रैक करीब 35 किलोमीटर निर्धारित है। इसमें करीब 17 किमी जाना और 18 किमी लौटना शामिल है। केवल पैनल में शामिल जिप्सियों को ही जंगल में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
2280 रुपये एक जिप्सी का किराया
इस बार भी वन विभाग ने फीस में कोई बदलाव नहीं किया है। सफारी के लिए एक जिप्सी में पांच लोगों के जाने की अनुमति होगी। इसके लिए पर्यटकों को 2280 रुपये फीस देनी होगी। इसमें एक गाइड के लिए 400 रुपये और प्रति पर्यटक 200 रुपये फीस अलग से देनी होगी।