फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Judges, officers and players ready to risk their fate in election riots

Bijnor News: चुनावी दंगल में किस्मत का दांव लगाने को तैयार जज-अफसर और खिलाड़ी

Sun, 04 Feb 2024 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Judges, officers and players ready to risk their fate in election riots
-लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तेज होने लगी राजनीतिक सरगर्मियां
विज्ञापन

-बिजनौर जिले में तीन लोकसभा सीट, जो राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण


रजनीश त्यागी
बिजनौर। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जनपद राजनीति सरगर्मियां दिनोंदिन तेज होती जा रही है। चुनाव की घोषणा भले ही अभी नहीं हुई हो, लेकिन सभी राजनीतिक दल चुनाव के मूड में आ गए हैं। सत्ताधारी पार्टी हो या विपक्षी राजनीति दल, सभी ने चुनाव की तैयारी तेजी से शुरू कर दी है। सत्ताधारी पार्टी भाजपा में टिकट मांगने वाले दावेदारों की लंबी लाइन है। जनपद की बिजनौर लोकसभा और नगीना लोकसभा सुरक्षित सीट से राजनीतिक लोगों के अलावा जज, अफसर, नेता व खिलाड़ी चुनावी दंगल में कूदने को तैयार हैं।
बिजनौर जनपद में लोकसभा बिजनौर, लोकसभा सुरक्षित नगीना और जनपद की बढ़ापुर सीट मुरादाबाद लोकसभा सीट में शामिल है। इस कारण जनपद बिजनौर राजनीति दृष्टि से तीन मंडल और चार जिलों की धुरी बना हुआ है। इसलिए सभी राजनीति दलों के लिए बिजनौर जनपद महत्वपूर्ण है। यहीं कारण है सभी राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव का बिगुल यहीं से बजा रहे हैं। विपक्षी राजनीतिक दल रथ यात्रा, सभाएं आदि करने में लगे हुए हैं। बिजनौर और नगीना सुरक्षित सीट पर बहुत प्रसिद्ध खिलाड़ी, सेवानिवृत्त आईएएस, राजनीतिक दल, उद्यमी, चिकित्सक सभी चुनाव दंगल में कूदने को तैयार हैं। इसके अलावा एक जज स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांग चुके हैं। नगीना लोकसभा सीट से यह टिकट की दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव में बिजनौर सीट से जिले की चांदपुर और बिजनौर विधानसभा सीट के साथ पुरकाजी, मीरापुर व हस्तिनापुर विधानसभा सीट जुड़ी है। बिजनौर व सुरक्षित सीट नगीना पर कई बाहरी लोग भी अपनी दावेदारी का दावा ठोक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सभाओं से ताकत दिखाने में जुटे भाजपा नेता
चुनावी माहौल पर नजर डालें तो भाजपा में भले ही घोषणा किसी की न हुई हो, लेकिन तैयारी कई नेता कर रहे हैं। इनमें बिजनौर सीट सबसे ज्यादा चर्चित बनी हुई है। इसमें जहां सदर विधायक पति ऐश्वर्य मौसम चौधरी सभाओं के माध्यम से टिकट की दावेदारी मजबूत होने का संकेत दे रहे हैं। वहीं, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनिवाल भी दावेदारी की ताल ठोक रहे हैं। इनके अलावा कविता चौधरी, रामेंद्र सिंह का नाम भी चर्चाओं में हैं। इनके अलावा भी कई और नाम राजनीति गलियों में गूंज रहे हैं। लोकसभा से पूर्व विधायक सुरेश राठौर, पूर्व उप श्रम आयुक्त रोशनलाल, पूर्व सांसद डॉ.यशवंत सिंह, नहटौर विधायक की पत्नी शोभारानी, सचिन पाल वाल्मीकि, पूर्व लवकुश कुमार, कांता कर्दम के नाम दावेदारों की लिस्ट में शामिल हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी ने बताया कि लगातार दावेदारों की संख्या बढ़ रही है।

गठबंधन: सिंबल चाहे जिसका हो, बस टिकट मिल जाए
सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि गठबंधन से चुनाव के लिए दोनों ही पार्टियों ने नेता तैयारी कर रहे हैं। टिकट किसे होगा, यह तो हाइकमान निर्णय लेगी, लेकिन अभी तक कई दावेदारों के नाम सामने आ चुके हैं। बिजनौर लोकसभा से बात करें तो डॉ.नीरज चौधरी, विधायक चंदन चौहान, पूर्व विधायक रूचि वीरा, पूर्व रालोद जिलाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह चौधरी, डॉ.रमेश तोमर दावेदारों की सूची में है। इसी तरह नगीना में पूर्व सांसद यशवीर सिंह, नीलम पारस, मास्टर सुभाष और हाल ही में अपर जिला जज के पद से वीआरएस लेकर चुनाव की तैयारी कर रहे मनोज कुमार दावेदारों की सूची में शामिल हैं।


बिजनौर में सात और नगीना में पांच बसपा में दावेदार
बसपा जिलाध्यक्ष दलीप कुमार ने बताया कि वर्तमान में बिजनौर और नगीना में बसपा के ही सांसद हैं। दोनों वर्तमान सांसद दावेदार हैं। इनके अलावा भी कई दावेदार टिकट मांग रहे हैं। इन दावेदारों की संख्या भी बढ़ रही है।



दल बदलने की भी हो रही तैयारी
राजनीति सूत्रों की माने तो कुछ नेता टिकट के लिए लोकसभा से पहले दल भी बदल सकते हैं। खासतौर से जिले से जुड़े दो नेता भाजपा से संपर्क साध रहे हैं। चर्चा यहां तक है कि एक नेता लखनऊ में भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। वहीं, एक नेता दिल्ली के बड़े नेताओं के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed