{"_id":"6156044b8ebc3e09e4119766","slug":"joint-director-of-education-inspected-the-examination-centers-bijnor-news-mrt558638141","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त शिक्षा निदेशक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
बिजनौर। संयुक्त शिक्षा निदेशक मुरादाबाद मंडल ने अंक सुधार परीक्षा के केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला परीक्षा कंट्रोल रूम की व्यवस्था देखी। साथ ही उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र में अचानक पहुंचकर विभिन्न जानकारियां ली।
बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान का पेपर था। संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक मनोज कुमार द्विवेदी अचानक खालसा इंटर कालेज नूरपुर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। इसके बाद संयुक्त निदेशक ने आरएचएस इंटर कालेज हल्दौर पहुंचकर परीक्षा केंद्र की जांच की।
द्विवेदी ने इसके बाद जिला मुख्यालय के जीजीआईसी परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जिला परीक्षा कंट्रोल रूम में टीवी स्क्रीन पर कई परीक्षा केंद्रों को देखा। संयुक्त निदेशक अचानक परीक्षा केंद्रों से आने वाली उत्तर पुस्तिका के लिए बने संकलन केंद्र पर पहुंचे। कापियों के बंडलों के रख रखाव व बंडलों के सीलिंग पैकिंग को देखा। डीआईओएस राजेश कुमार ने संयुक्त निदेशक को बताया कि जिले के 11 केंद्रों पर परीक्षा चल रही है। हर ब्लाक में परीक्षा केंद्र है।