{"_id":"63a49fa7820e527d1730aedf","slug":"join-the-campaign-one-rupee-per-day-in-the-name-of-the-country-dhampur-news-mrt618882424","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ‘एक रुपये प्रतिदिन देश के नाम’ अभियान से जुड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ‘एक रुपये प्रतिदिन देश के नाम’ अभियान से जुड़ें
विज्ञापन
‘एक रुपये प्रतिदिन देश के नाम’ अभियान से जुड़ें
धामपुर। सामाजिक संस्था अक्षर द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘एक रुपये प्रतिदिन देश के नाम’ के अंतर्गत संग्रहीत राशि 2,21000 रुपये का ड्राफ्ट पीएम रिलीफ फंड के लिए विधायक अशोक राणा के माध्यम से भेजा गया। कार्यक्रम में 12 से ज्यादा लोगों को सौम्य व्यक्तित्व पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर विधायक ने संस्था के कार्यक्रमों की जमकर तारीफ की और लोगों से कार्यक्रम से जुड़ने के प्रेरित किया।
शुभम मंडप में बुुधवार देर रात आयोजित संस्था के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि विधायक अशोक राणा ने राष्ट्रहित में किए जा रहे इस अभियान की तारीफ की और सभी को जुड़ने को प्रेरित किया। इस मौके पर विचारक डॉ. सूर्यमणि रघुवंशी ने राष्ट्रहित में संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयास को आपदाओं से पीड़ितों के लिए एक महत्वपूर्ण और अनुकरणीय बताया। चेयरमैन राजू गुप्ता ने संस्था की ओर से साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने इस अभियान की सराहना की। कार्यक्रम में संस्था की ओर से वर्धमान डिग्री कॉलेज की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शशिप्रभा रघुवंशी को सौम्य व्यक्तित्व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इस शृंखला में डॉ. कमाल अहमद को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, कुंवर निहाल सिंह को स्वप्न लोक प्रेरणा पुंज, अंतरराष्ट्रीय स्क्वैश खिलाड़ी रवि दीक्षित को अक्षर खेल रत्न, ज्योति राणा, योजना गुप्ता, महेंद्रमान सिंह, रविशंकर अग्रवाल, जितेंद्र शर्मा बबलू को सौम्य व्यक्तित्व पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष सत्यराज ने कार्यक्रम का संचालन किया। अध्यक्षता अध्यक्ष जयगोपाल सक्सेना ने की। कार्यक्रम में डॉ. लोकेंद्र चौहान, डॉ. गजेंद्र सिंह, अनिल अग्रवाल कटका, अतुल गुप्ता, दीपक जैन, अशोक अग्रवाल, संजीव जैन आदि मौजूद रहे।