फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jewellery worth Rs 6 lakh stolen from a bullion trader

Bijnor News: सराफा व्यापारी को झांसे में लेकर छह लाख के जेवर उड़ाए

Sat, 19 Sep 2026 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 6 lakh stolen from a bullion trader
नगीना। नगर के सबसे व्यस्ततम व प्रमुख बाजार गंज में सुनहरी मस्जिद के सामने शुक्रवार सुबह दो युवक सराफा व्यापारी को झांसे में लेकर करीब छह लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण लेकर बाइक से भाग निकले। घटना के बाद व्यापारी को ठगी का अहसास हुआ। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों आरोपियों की तस्वीर कैद हो गई है।
विज्ञापन

सराफा व्यापारी मनोज कुमार ने प्राथमिकी में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दो युवक बाइक से उसकी दुकान पर पहुंचे। दोनों ने दान देने के लिए दो मोती की माला, चार लौंग और एक ताबीज पसंद किया। इसके बाद युवकों ने व्यापारी से इन्हें सोने के सामान से छुआने कराने का अनुरोध किया। व्यापारी के अनुसार दुकान पर सोने-चांदी का ज्यादा सामान नहीं था। उन्होंने कुछ दिन पहले पहने हुए सोने के आभूषण एक डिब्बे में रखकर सुरक्षित अलमारी में रखे थे। मनोज कुमार ने अलमारी से डिब्बा निकालकर एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां और एक लॉकेट उनके सामने रख दिया। आरोप है कि सोने के सामान से छुआने के बहाने दोनों युवक करीब छह लाख रुपये से अधिक कीमत के आभूषण लेकर मौके से भाग गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन



सीओ नगीना राजेश कुमार सोलंकी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी हुई है। शीघ्र आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed