{"_id":"6a1b37755d65742b530e79fd","slug":"je-and-lineman-accused-of-stealing-wire-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-180993-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जेई व लाइनमैन पर तार चोरी कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जेई व लाइनमैन पर तार चोरी कराने का आरोप
विज्ञापन
कोतवाली देहात। भाकियू टिकैत के जिला उपाध्यक्ष ने नवनिर्मित विद्युत लाइन से जेई व लाइनमैन पर तार चोरी कराने का आरोप लगाया। भाकियू कार्यकर्ता अकबराबाद बिजली घर पर धरने पर बैठे हैं। वहीं जेई ने आरोप को निराधार बताया है।
भाकियू के जिला उपाध्यक्ष पित्तनहेड़ी निवासी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि अकबराबाद विद्युत उपकेंद्र के गांव पित्तनहेड़ी में लगभग 460 मी हाई टेंशन लाइन का निर्माण निजी खर्चे पर कराया गया था किंतु किसान के बार-बार कहने पर भी जेई ने लाइन को चालू नहीं कराया। किसान का आरोप है कि विद्युत करंट चालू नहीं होने के कारण लाइन चोरी हो गई। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने बिजली घर पर धरना देकर लाइन खिंचवाने की मांग की। किसान का कहना कि यदि विद्युत विभाग लाइन चालू कर देता तो खंभे से तार चोरी नहीं होते। उन्होंने जेई व लाइनमैन पर चोरों से हमसाज होने का आरोप लगाया। जिला उपाध्यक्ष मुनेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर शीशपाल सिंह, सुमित शर्मा, राहुल कुमार, विपिन कुमार, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
वहीं जेई मुनेश कुमार का कहना है कि जहां से विद्युत लाइन शुरू करनी थी, उस किसान से मुनेंद्र सिंह का विवाद है। जिसकी शिकायत दूसरे किसान ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर रखी है। अधिकारियों की अनुमति के बिना लाइन जोड़ना संभव नहीं है। लाइन चोरी करने का आरोप निराधार है।