फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jam opened in many places due to market opening

बाजार खुलने से कई जगहों पर लगा जाम

Mon, 01 Jun 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Jam opened in many places due to market opening
बाजार खुलने से कई जगहों पर लगा जाम
विज्ञापन

धामपुर। प्रदेश सरकार के अनलॉक-1 ऐलान के साथ ही नगर क्षेत्र में सभी प्रकार के बाजार और दुकानें पहले की तरह से खुलने लगी है। बाजार खुलने से नगर में कई स्थानों पर जाम लगने से भारी परेशानी हुई।

दुकानदारों और अधिकांश लोगों ने सरकार की एडवाइजरी का उल्लंघन किया। पुलिस ने बगैर मास्क के बाजार में आने वालों की चेकिंग की। इस दौरान करीब 50 हजार से ज्यादा जुर्माना वसूला गया। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि व्यापारियों को अभी डीएम की ओर से लागू गाइड लाइन के अनुसार ही बाजार को खोलना और बंद करना है। सोमवार को बाजार में चाय, मिष्ठान, होटल, रेस्टोरेंट, सराफा, लोहा, कपड़ा, मीट, सैलून आदि की सभी दुकानें खुली। जबकि डीएम के आदेश है कि अभी उनके द्वारा लागू गाइड लाइन के अनुसार ही बाजार खुलेंगे। पूरा बाजार खुलने से फल चौक, भगत सिंह चौक, खार कुआं, मुख्य डाकघर मार्ग, पुुराना धामपुर चुंगी, मछली बाजार, बांस मंडी, जैतरा फाटक आदि जगहों पर जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि प्रशासन स्तर से अभी कोई फेर बदल नहीं है। डीएम की गाइड लाइन के हिसाब से बाजार खुलेगा यदि कोई नई गाइड लाइन आती है तो परिवर्तित करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed