{"_id":"582617ce4f1c1b8553b3b66b","slug":"jam-on-the-route-of-the-young-mans-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत पर जाम किया मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत पर जाम किया मार्ग
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 12 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
नगीना-कोतवाली मार्ग सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना में कंटेनर और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ नगीना कोतवाली मार्ग पर जाम लगा दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्रवार सुबह गांव जीतपुर पलड़ी निवासी प्रेम सिंह पुत्र राम सिंह अपनी ट्रैक्टर-ट्राली में लकड़ी भरकर नगीना जा रहा था। ट्रैक्टर ट्राली पर उसके साथ गांव का ही कुड़वा का 20 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र, बनिया का 35 वर्षीय पुत्र सोम और 45 वर्षीय मुन्नू भी साथ था। सिटी डिग्री कॉलेज के पास ट्रैक्टर ट्राली पहुंचने पर पीछे से आ रहा कंटेनर ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसा। इससे ट्रैक्टर-ट्राली गड्ढे में गिर गई। कंटेनर पेड़ से टकरा गया।
हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे धर्मेंद्र, चालक प्रेम सिंह, मुन्नू और सोम घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां से धर्मेंद्र की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया। धर्मेंद्र की रास्ते में मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों से साथ मिलकर मुआवजे की मांग को लेकर नगीना कोतवाली मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम शिशिर कुमार, तहसीलदार रामनारायण शुक्ला, सीओ एवं कोतवाल ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाम खोला गया। कंटेनर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
वहीं बिजनौर में थाना नांगल के गांव महंसापुर निवासी शीशपाल की पत्नी मुन्नी पुत्र सुमित के साथ बाइक से बिजनौर से घर लौट रही थी। मंडावर-शहबाजपुर के बीच पेट्रोल पंप के निकट उनकी बाइक के आगे कुत्ता आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक पर पीछे बैठी मुन्नी भी बाइक से गिरकर घायल हो गई। राहगीरों ने महिला को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसको मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं कोतवाली शहर के गांव भरैरा निवासी 35 वर्षीय भूरे सिंह गांव गोपालपुर से अपने घर आ रहा था। परमार्थ फैक्ट्री के निकट सामने से आ रही बोलेरो कार से उसकी बाइक की भिडंत हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे घायल के रिश्तेदार छत्तर सिंह ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।