फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jam on the highway

दिल्ली पौड़ी हाईवे पर 11 घंटे लगा रहा जाम

Sat, 28 Dec 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jam on the highway
दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर 11 घंटे लगा रहा जाम
विज्ञापन

बिजनौर। दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर तीन दिन से खड़े ट्रक में कई वाहनों के टकराने से 11 घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। टायर जल जाने से ट्रक सड़क पर खड़ा हुआ था। लेकिन उस नहीं हटवाया जा सका। इससे हादसे होने का खतरा बना हुआ है।

बैराज के पास तीन दिन पहले एक बड़े ट्रक के टायर जल गए थे। इस वजह से ट्रक वहीं खड़ा हो गया था। कोहरे के चलते बृहस्पतिवार रात पहले ट्रक में मैजिक टकरा गई। इसके बाद एक मेटाडोर एवं इसके बाद एक कंटेनर जा टकराया। इन वाहनों के टकराकर सड़क पर खड़े हो जाने से जाम के हालात बन गए। वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में फंसे लोग परेशान रहे। शुक्रवार को दिन में करीब 12 बजे पुलिस ने मेटाडोर, कंटेनर एवं मैजिक को हटवाया। तब जाकर जाम खुला एवं वाहन चलने लगे। जिस ट्रक के टायर जले थे वह अभी भी नहीं हटाया गया है। उस ट्रक के न हटने से फिर दुर्घटना होने के साथ साथ जाम लगने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed