फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jalabhishek started at night in Jharkhand temple

झारखंड मंदिर में रात को ही शुरू हुआ जलाभिषेक

Fri, 21 Feb 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Jalabhishek started at night in Jharkhand temple
झारखंड मंदिर में रात को ही शुरू हुआ जलाभिषेक
विज्ञापन

चांदपुर। बाबा झारखंड शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर बृहस्पतिवार रात से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। बुधवार रात तक यहां हरिद्वार से सैंकड़ों की तादात में कांविड़ये जल लेकर पहुंच चुके थे। मान्यता है कि इस मंदिर में जो भी जलाभिषेक करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

बाबा झारखंड शिव मंदिर में वर्ष में दो बार फाल्गुन और श्रावण मास में पड़ने वाली शिवरात्रि पर मेला लगता है। चांदपुर से करीब दो किलोमीटर दूर स्याऊ-छाछरी मार्ग पर स्थित शिवमंदिर के बारे में ग्रामीण बताते हैं कि करीब पांच सौ साल पहले यहां घना जंगल था। एक ग्वाला गांव के पशु चराने यहां आता था। पशुओं में एक गाय जंगल के बीच स्थित ऊंचे टीले पर जाकर रूक जाती थी तथा उसके थन से स्वयं ही दूध निकलने लगता था। थोड़ी देर बाद गाय वहां से चली जाती थी। कई दिनों तक गाय का दूध निकलता देख ग्वाले ने गाय मालिक को बताया। गांववासियों ने उस स्थान पर खुदाई की तो वहां शिवलिंग दिखाई दिया। उसके बाद गांववासियों ने मंदिर का निर्माण कराया। मंदिर परिसर में बनी झील के बीच में शेषनाग पर विराजमान भगवान विष्णु लक्ष्मी मंदिर है। झील में कमल के फूल मंदिर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। मंदिर परिसर में श्री हनुमान मंदिर, मां दुर्गा मंदिर, सरभंग बाबा की समाधि, शंकर पार्वती परिवार मंदिर, मोनी बाबा की समाधि, यज्ञ शाला, शनि देवता मंदिर, गायत्री माता मंदिर, विशाल पीपल देवता वृक्ष, वट देवता वृक्ष आदि मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed