फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jal Shakti Minister reached the village of the sister of BJP State Organization General Secretary

Bijnor News: स्योहारा - भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री की बहन के गांव पहुंचे जलशक्ति मंत्री

Sun, 29 Jan 2023 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 29 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Minister reached the village of the sister of BJP State Organization General Secretary
- संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की बहन की शुक्रवार की शाम हो गया था निधन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की बहन के निधन के बाद जलशक्ति एवं सिंचाई मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह गांव हाजीपुर पहुंचे। जहां धर्मपाल सिंह सैनी के बहनोई घनश्याम सैनी और भांजे दिनेश सैनी को ढांढस बंधाया।
शुक्रवार शाम धर्मपाल सिंह की बड़ी बहन गांव हाजीपुर निवासी आभा देवी पत्नी घनश्याम सिंह सैनी का निधन हो गया था। बहन के निधन की सूचना मिलने पर शनिवार सुबह धर्मपाल सिंह अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। रविवार शाम भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व जलशक्ति सिंचाई मंत्री स्वतंत्रदेव गांव हाजीपुर पहुंचे। उन्होंने धर्मपाल सिंह के छोटे भाई यशपाल सिंह, बहनोई घनश्याम सैनी व भांजे दिनेश सहित परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान विधायक अशोक कुमार राणा, मौसम चौधरी, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, अनिल कुशवाह, पूर्व विधायक इंद्रदेव सिंह, देशबंधु चौहान, भूपेंद्र बोबी, राजू गुप्ता, डॉ. एनपी सिंह, ब्लाक प्रमुख उज्ज्वल चौहान, रवि चौधरी, प्रियंकर राणा, प्रमोद राठी, सुभाष चौहान , दीप सौरभ पार्थ, इंजी. उबैद उर रहमान, राघव शरण गोयल, डॉ. विनीत देवरा, सुरेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नहर पर रुका मंत्री का काफिला
गांव हाजीपुर शोक संवेदना प्रकट कर लौटते हुए नहर पर जल शक्ति सिंचाई मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने अपना काफिला रोक लिया। जिस पर सिंचाई विभाग अधिकारियों की सांसें अटकी गई। स्वतंत्रदेव सिंह गाड़ी से बाहर निकले और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से दस मिनट बात की। उन्होंने पानी व नहर की साफ सफाई के बारे में बात की। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गंगा नहर में कई स्थानों पर गंगा की दो धारों के बीच कुछ लोगों ने खेती कर रखी है। जिस पर नहर की साफ सफाई को दुरुस्त रखने के आदेश दिया। साथ ही सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जे के संबंध में रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार घंटे में बना दी पुल की दीवार
गांव हाजीपुर के पास नहर के पुल की दीवार चार माह से टूटी पड़ी थी। सिंचाई मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के आने की भनक लगते ही विभाग ने आनन फानन में दीवार बना कर तैयार करने के साथ ही उस पर पुताई भी करा दी। इसके अतिरिक्त कई माह से खराब पड़ी सरकारी नलकूप की नालियां ठीक कराने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed