फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jaisingh got first place by making control device

Bijnor News: कंट्रोल डिवाइस बनाकर जयसिंह ने पाया प्रथम स्थान

Wed, 20 Dec 2023 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Jaisingh got first place by making control device
-विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने मॉडल के माध्यम दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विज्ञान एवं औद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में एक दिवसीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन बुधवार को राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज में हुआ। प्रदर्शनी में छात्रों ने मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अचार्य आर्य केला इंटर कॉलेज नजीबाबाद के छात्र जय सिंह ने कंट्रोल डिवाइस बनाकर प्रथम स्थान पाया।
इसके अलावा गुरुकुल इंटरनेशनल अकेडमी नजीबाबाद के छात्र मोहम्मद अरशद लोड मशीन विद सेंसर बनाकर द्वितीय तथा जीजीआईसी बिजनौर की मरियम ने फोग अब्जॉर्बिग सिस्टम बनाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रदर्शनी में सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों के 226 छात्रों ने प्रतिभा किया।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने किया। उन्होंने सभी मॉडल का अवलोकन किया और नवाचार पर आधारित मॉडल की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार, प्रधानाचार्य कैप्टन बिशन लाल, उप प्रधानाचार्य गय्यूर आसिफ, जिला विज्ञान समन्वयक सुधांशु कुमार आदि उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में प्रोफेसर देवेंद्र गंगवार, डॉ. राजीव जौहरी, डॉ. मीना चौधरी अंकित राजन आदि सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed