फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jairin cried after hearing the tales of martyrs

शहीदों की दास्तां सुनकर रोए जायरीन

Sat, 28 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jairin cried after hearing the tales of martyrs
नजीबाबाद - जोगीरम्पुरी दरगाह की जियारत करते जायरीन। - फोटो : NAZIBABAD
शहीदों की दास्तां सुनकर रोए जायरीन
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। जोगीरम्पुरी दरगाह पर विभिन्न क्षेत्रों से आए अंजुमनों के मातमी जुलूस बरामद किए। अंजुमनों की नोहा ख्वानी और मर्सिया ख्वानी के साथ मातमी मजलिसों का दौर जारी रहा। करबला के शहीदों की दास्तां सुनकर जायरीन जार-जार रोए और सीनाजनी की।
दरगाह-ए-आलिया नजफ-ए-हिंद जोगीरम्पुरी में तीसरे दिन माहौल बेहद गमगीन रहा। अंजुमन सोगवारे हुसैनी मेमन सादात, अंजुमन लश्करे हुसैनी सहित अनेक अंजुमनों ने जुलजना, हजरत अब्बास सहित कई मातमी जुलूस बरामद किए। नोहा ख्वानी और मर्सिया ख्वानी के साथ अंजुमनों ने सीनाजनी की। मजलिस से पूर्व अंजुमनों ने मौला अली और उनके साथियों की कुर्बानियों को याद करते हुए मर्सिया और नोहा पेश किए।
विज्ञापन

उधर, शम्सुल हसन हॉल में मातमी मजलिसों को खिताब करने का सिलसिला जारी रहा। मजलिसों को खिताब करते हुए शिया विद्वानों ने क्रूर बादशाह यजीद के जुल्मों सितम को बयां किया। शिया विद्वानों ने फरमाया कि हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों ने हर जुल्म सहते हुए कुर्बानियां देकर इस्लाम और इंसानियत को महफूज रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मातमी मजलिसों को मौलाना जावेद अब्बास, मौलाना हसन इमाम, मिर्जा फरहत अब्बास, मौलाना जैगमुल नकवी, मौलाना कासिम असगरी सहित अनेक शिया विद्वानों ने खिताब किया।
नम आंखों से जियारत और मन्नतों का सिलसिला जारी
नजीबाबाद। दरगाह परिसर में मौला अली के रोजा, सैय्यद राजू की मजार, जनाबे फातिमा, हजरत अब्बास के रोजे पर अकीदत मंदों का नजराना-ए-अकीदत पेश करने का सिलसिला जारी है। मौला अली के रोजा पर जायरीन नम आंखों से उनकी कुर्बानियों को याद कर मन्नतें मांगने में जुटे हैं। दरगाह परिसर में चश्मे के पानी को भी बतौर तवर्ररूख जायरीन ले जा रहे हैं। दरगाह की जियारत के लिए अंजुमन अब्बासिया, अंजुमन अजाय हुसैनी रसूलपुर, अंजुमन अहले अमरोहा, अंजुमन यादगारे हुसैनी मेमन सादात, अंजुमन हैदरी नोगांवा, अंजुमन आबदिया सहित कई अंजुमन जियारत और मातमी जुलूसों को बरामद करने में जुटी हैं। अंजुमनों की ओर से करबला की जंग से जुड़े कई मंजर सजाए गए हैं।

स्वास्थ्य एवं सेवा शिविर कर जायरीनों की खिदमत
नजीबाबाद। शिया कम्यूनिटी और मुस्लिम फंड की ओर से दरगाह परिसर में चिकित्सा और सेवा शिविर आयोजित किए गए हैं।
शिया कम्यूनिटी के अली हैदर, मौअज्जिस अब्बास, शब्लू, कल्बे अब्बास, रियाज हैदर, फैसल, मुस्लिम फंड की ओर से डॉ.शबाना जमाल, मौ.शाकिर, कासिम, एजाज जायरीनों की रात-दिन खिदमतों में जुटे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी डॉ. सुशील कुमार के नेतृत्व में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया है।

नजीबाबाद - जोगीरम्पुरी दरगाह परिसर में मर्सिया ख्वानी करती अंजुमन।

नजीबाबाद - जोगीरम्पुरी दरगाह परिसर में मर्सिया ख्वानी करती अंजुमन।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद - जोगीरम्पुरी दरगाह पर मातमी जुलूस निकालती मेमन सादात की अंजुमन।

नजीबाबाद - जोगीरम्पुरी दरगाह पर मातमी जुलूस निकालती मेमन सादात की अंजुमन।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed