{"_id":"68851aa4a1f5eafb450fde84","slug":"jaipuri-saree-gold-and-silver-bracelets-became-special-choice-bijnor-news-c-27-1-bij1027-155887-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जयपुरी साड़ी, सोने-चांदी के कंगन बने विशेष पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जयपुरी साड़ी, सोने-चांदी के कंगन बने विशेष पसंद
Sat, 26 Jul 2025 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में हरियाली तीज के लिए चुडियां खरीदती महिलाएं व युवतियां। संवाद
बिजनौर। हरियाली तीज से एक दिन पूर्व महिलाओं ने बाजार से जमकर खरीदारी की। जयपुरी साड़ी, सोने-चांदी के कंगन महिलाओं को खूब पसंद आए। इसके अलावा बाजार में घेवर की खुशबू महकती रही।
हरियाली तीज की तैयारी पिछले एक सप्ताह से चल रही है। भाई अपनी बहनों के घर सिंधारा पहुंचा रहे हैं। ऐसे में घेवर की खूब खरीदारी हुई। इसके अलावा कपड़ों, शृंगार की दुकान, सराफा की दुकान पर महिलाओं की काफी भीड़ रही। महिलाओं ने अपनी पसंद की साड़ी, चूड़ी, सोने-चांदी के कंगन, मंगलसूत्र सहित अन्य सामान की खरीदारी की। साड़ी विक्रेता देवेश अग्रवाल का कहना है कि हरियाली तीज पर हरे एवं मेहंदी रंग की शिफॉन, लहरिया, जयपुरी, बंधेज एवं चिनॉन आदि साड़ी की खूब मांग रही। दुकानदारों का कहना है कि हरियाली तीज की वजह से अच्छी बिक्री हुई है। बीते कई दिन से महिलाएं हरियाली तीज की खरीदारी करने बाजार पहुंच रही हैं।
मिठाई की दुकानों पर रही खूब भीड़
हरियाली तीज पर घेवर का अलग ही आनंद होता है। लोगों ने घेवर की खरीदारी शुरू कर दी है। मिठाई की दुकानों पर मावा, मलाई घेवर, देशी घी का घेवर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। घेवर की जमकर खरीदारी हो रही है। दुकानों पर घेवर खरीदने वालों की भीड़ है।
विज्ञापन
शहर और गांवों में पड़ गए झूले
हरियाली तीज को लेकर शहर और गांवों में झूले पड़ गए। लोग सामूहिक रूप से हरियाली तीज मना रहे हैं। जिसके चलते क्लबों द्वारा भी तीज पर्व मनाया जा रहा है। घरों के आंगन में खड़े पेड़ों में झूला डाला है।