{"_id":"6883c8f9509c99685701d8b9","slug":"jail-wardens-got-the-gift-of-new-houses-inaugurated-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-155783-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जेल वार्डरों को मिली नए आवासों की सौगात, किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जेल वार्डरों को मिली नए आवासों की सौगात, किया लोकार्पण
Fri, 25 Jul 2025 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जिला कारागार के जेल वार्डर के लिए 12 नए आवास बनाए गए हैं। जिनका लोकार्पण डीएम और एसपी ने किया। साथ ही आवास आवंटन के पत्र भी सौंपे गए। वहीं अफसरों ने जेल का मुआयना करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए।
शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर और एसपी अभिषेक झा ने जेल के आवासीय परिसर में नए आवासों का लोकार्पण किया। इसके साथ जेल का मुआयना करते हुए तमाम इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। बंदियों के खान पान और अन्य सुविधाओं पर संतोष जाहिर किया। साथ ही जेल समय पूर्व कैदियों की रिहाई को लेकर भी बैठक हुई। जिसमें रिहाई को लेकर जरुरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जेल अधीक्षक अदिति श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 साल की सजा काट चुके पांच कैदी बरेली जेल से बिजनौर जेल में भेज गए हैं। जिनकी समय पूर्व रिहाई पर मंथन चल रहा है। इस दौरान जेलर रविंद्रनाथ भी मौजूद रहे।