फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   It rained intermittently throughout the day in the district

Bijnor News: जनपद में दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश

Thu, 06 Aug 2026 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
It rained intermittently throughout the day in the district
बिजनौर। जिले में बुधवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। आसमान में सुबह से ही काले बादल छाए रहे और कई बार हल्की से मध्यम बारिश हुई। शाम के समय शहर में अच्छी बारिश दर्ज की गई। नगीना वेधशाला के अनुसार जिले में 15.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश से गन्ना और धान की फसलों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

हालांकि इस बार मानसून सामान्य की तुलना में कमजोर बना हुआ है। पिछले कई दिनों से जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं तेज बारिश हो रही है तो कहीं केवल बूंदाबांदी हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक जिले में बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। नगीना वेधशाला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री तथा न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed