फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   It rained intermittently throughout the day, bringing down the temperature.

Bijnor News: दिनभर रुक-रुककर होती रही बारिश, तापमान में गिरावट

Thu, 03 Sep 2026 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
It rained intermittently throughout the day, bringing down the temperature.
बिजनौर। जिले में बुधवार को भी रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश होने से अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, शेरकोट में हुई झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं। बुधवार को 10.4 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग आगामी दिनों में बारिश की संभावना जता रहा है।
विज्ञापन


जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं धूप तो कहीं बादल छाने से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे लेकिन सुबह करीब नौ बजे से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बारिश होने से अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार ने बताया कि सितंबर माह में अक्सर बारिश होती है। आगामी दिनों में भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- हल्की बारिश में ही जलमग्न हुईं मुख्य बाजार की सड़कें
शेरकोट/धामपुर। क्षेत्र में हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। शेरकोट में झमाझम बारिश होने से सड़कें जलमग्न हो गईं। मुख्य बाजार में दुकानों के बाहर करीब एक फीट पानी भर गया। सड़क पर जलभराव होने से दुकानदारों, राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ी। दुकानदार साजिद अली, अरविंद कुमार, विनीत, रिंकू आदि का कहना है कि हल्की बारिश होने पर मुख्य बाजार में पानी जमा हो जाता है। जलनिकासी के सही व्यवस्था नहीं है। पालिका ईओ कृष्ण मुरारी का कहना है कि बरसात से पहले नगर की सभी छोटे-बड़े नाले, नालियों की सफाई कराई गई है। बारिश के दौरान कुछ समय के लिए जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

-- बड़ी मंडी में कीचड़ जमा होने से लोगों को हुई परेशानी
धामपुर। धामपुर बड़ी मंडी में बुधवार शाम बारिश हो जाने के बाद कीचड़ जमा हो गई। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। देवेंद्र सिंह, महेंद्र अग्रवाल, मनोज कुमार, दौलत सिंह, कृष्णपाल सिंह आदि ने बताया कि सब्जी मंडी में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं। लेकिन बुधवार को बारिश के बाद कीचड़ जमा होने से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। उधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ल का कहना है कि कुछ व्यापारी पालिका के कार्य में अड़चन पैदा कर रहे हैं। इस मामले का विवाद कोर्ट में चल रहा है। जल्द इसका निर्णय आने वाला है। इसके बाद बड़ी मंडी का सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed