फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two get life imprisonment for murder and robbery of e-rickshaw driver

Bijnor News: ई-रिक्शा चालक की हत्या और लूट में दो को उम्रकैद

Thu, 03 Sep 2026 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two get life imprisonment for murder and robbery of e-rickshaw driver
बिजनौर। नहटौर थाना क्षेत्र में करीब ढाई साल पहले ई-रिक्शा चालक की हत्या और लूट के मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत मित्तल की कोर्ट ने दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी है। वहीं, एक अन्य आरोपी को तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। अदालत ने तीनों पर कुल 76 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

एडीजीसी आमोद त्यागी ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत मित्तल की कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाया है। यह घटना 18 अप्रैल 2024 की की थी। 18 अप्रैल को दोपहर दो बजे नहटौर के मोहल्ला नौधा निवासी राजेश सैनी अपनी ई-रिक्शा लेकर निकला था। परिजनों ने उस दिन शाम तक उसके न लौटने पर तलाश शुरू कर दी थी। काफी तलाश के बाद उसका पता नहीं चला। इसके बाद 19 अप्रैल को राजेश का शव एक गन्ने के खेत में मिला।
विज्ञापन

पुलिस जांच में ई रिक्शा लूट कर हत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में मोहल्ला काजियान निवासी जावेद पुत्र अनवर और ग्राम बैरमनगर निवासी जाकिर पुत्र अल्लाहदिया को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चार्जशीट में बताया कि इन दोनों ने ई-रिक्शा लूटने की योजना बनाई थी। पहले राजेश से ई रिक्शा किराये पर ले जाने की बात कही और फिर उसे सुनसान जगह पर ले गए। वहीं पर राजेश की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में फेंककर रिक्शा लूट लिया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई ई-रिक्शा बरामद कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस दौरान शानू के बयान भी दर्ज किए। जिसमें उसने कहा था कि जावेद और जाकिर लूटी गई ई-रिक्शा बेचने के लिए उसके पास आए थे। जब उसे पता चला ई रिक्शा चोरी की है तो उसने ई रिक्शा नहीं खरीदी। बाद में दोनों ई रिक्शा लेकर वापस चले गए।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ पोस्टमार्टम रिपोर्ट, शानू के बयान समेत कई पुख्ता साक्ष्य प्रस्तुत किए। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने जावेद और जाकिर को उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके अलावा फैसल को तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई।


कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी लूट की योजना
पुलिस जांच में सामने आया था कि दोनों आरोपियों पर काफी कर्ज था। कर्ज चुकाने के लिए देनदार तगादा कर रहे थे। इसके चलते दोनों ने यह खतरनाक योजना बना डाली। जब पुलिस जांच कर रही थी तो धामपुर के पहाड़ी दरवाजा क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज में भी दोनों आरोपी ई-रिक्शा के साथ नजर आए थे। पुलिस ने इसे भी उनके खिलाफ साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया।

इस तरह चला घटनाक्रम
-18 अप्रैल 2024 को नहटौर के मोहल्ला नौधा निवासी राजेश सैनी घर से निकला था और फिर नहीं लौटा
-19 अप्रैल को राजेश का शव एक गन्ने के खेत में मिला था
-राजेश की हत्या के मामले में पुलिस ने नहटौर के मोहल्ला काजियान निवासी जावेद व ग्राम बैरमनगर निवासी जाकिर को गिरफ्तार किया
- गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने राजेश से लूटी गई ई रिक्शा भी बरामद कर ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed