फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Issue of increasing sugarcane price in Kisan Panchayat

किसान पंचायत में उठा गन्ना मूल्य बढ़ाने का मुद्दा

Sat, 07 Dec 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Issue of increasing sugarcane price in Kisan Panchayat
किसान पंचायत में उठा गन्ना मूल्य बढ़ाने का मुद्दा
विज्ञापन

नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) ने किसानों की समस्याओं के प्रति शासन और जिला प्रशासन की उदासीनता पर चिंता व्यक्त की। तहसील में मासिक पंचायत कर किसान आयोग का गठन करने सहित विभिन्न मांग की गई।

शनिवार को तहसील परिसर में हुई पंचायत में भारतीय किसान यूनियन भानू के मंडल अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, बाबूराम भारती, अफसाना के नेतृत्व में किसान इकट्ठा हुए। कहा कि किसान आयोग का गठन किया जाए, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को पांच हजार रुपये पेंशन दिलाई जाए, किसान और मजदूरों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन दिलाई जाए, गन्ने का मूल्य बढ़ाया जाए तथा विभिन्न संपर्क मार्गों की मरम्मत कराने की मांग की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन रजिस्ट्रार कानूनगो सुरेश शर्मा को सौंपा गया। मासिक पंचायत में जितेंद्र ठाकुर, भूपेंद्र सिंह, अंकित मलिक, सुखवेंद्र सिंह, अतीक अहमद, मुकेश कुमार, राकेश कुमार, रंजीत सिंह, सुरेखा और जगन्नाथ आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed