फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Investment made in the name of water company, crores defrauded

Bijnor News: पानी की कंपनी के नाम पर कराया इन्वेस्टमेंट, करोड़ों ठगे

Wed, 11 Mar 2026 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Investment made in the name of water company, crores defrauded
-गुस्साए लोगों ने स्थानीय कार्यालय पर किया प्रदर्शन, ताला तोड़कर सामान कब्जे में लिया
विज्ञापन

-आरोपी फरार ,महाराष्ट्र से जुड़े हैं तार
जलालाबाद/नजीबाबाद। महाराष्ट्र की ड्रीम सन शाइन नाम से पानी की कंपनी के लिए इन्वेस्ट पर मोटी रकम देने के नाम पर करोड़ों की ठगी की गई। वीडियो वायरल पर स्थानीय कार्यालय पर लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने कार्यालय का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान उठा लिया।
हर्सवाड़ा क्षेत्र के अलफलाह स्कूल के निकट ड्रीम सन शाइन कंपनी के नाम से खोले गए कार्यालय संचालक करोड़ों की ठगी कर फरार हो गए। जलालाबाद क्षेत्र के कुछ लोग महाराष्ट्र की ड्रीम सनशाइन कंपनी द्वारा पानी के इन्वेस्टमेंट के नाम पर करीब साल से लाखों रुपये की धनराशि जमा करा रहे थे।
विज्ञापन

संचालक लोगों को महाराष्ट्र की कंपनी द्वारा प्रति लाख रुपये जमा करने पर चार से पांच हजार रुपये प्रति माह कंपनी द्वारा भुगतान करा रहे थे। प्रति माह मोटी रकम मिलने से कंपनी को धनराशि इन्वेस्टमेंट करने की होड़ लग गई। रमजान से पूर्व भुगतान की जाने वाली धनराशि नौ हजार रुपये प्रति लाख प्रति माह कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्वेस्टमेंट के नाम पर मोटी रकम अदा करने वाली कंपनी से जलालाबाद क्षेत्र का तीन-चार युवक और उनके संबंधी जुड़े थे। ड्रीम सनशाइन का महाराष्ट्र से ठगी का वीडियो वायरल होने और चार हजार करोड़ की ठगी का मामला सामने आने पर क्षेत्र के इन्वेस्टमेंट करने वाले हर्सवाड़ा क्षेत्र में अलफलाह स्कूल के निकट कंपनी के कार्यालय पर जमा हो गए। लोगों ने कार्यालय पर लगे ताले तोड़कर उसमें रखा लैपटॉप, फ्रिज, कूलर अन्य सामान अपने कब्जे में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत किया।
बताया जाता है कि स्थानीय स्तर पर पानी की कंपनी के नाम पर क्षेत्र के लोगों द्वारा करीब चार-पांच करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जमा हो चुकी थी। इनमें दर्जनों लोगों ने तीन से पांच लाख रुपये और कुछ व्यक्तियों ने 10 से 15 लाख रुपये तक जमा कराए। वीडियो वायरल होने के बाद ठगी करने वाले जलालाबाद क्षेत्र के लोग घर पर ताला लगाकर नदारद हो गए।

सीओ नितेश प्रताप सिंह और थाना प्रभारी राहुल सिंह ने मामला संज्ञान में आने की बात कही। उन्होंने कहा कि अभी किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।तहरीर मिलते ही जांच और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed