{"_id":"6a3da705fe706d903c804b07d6ce248d","slug":"interview-of-salmaa-agaa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुस्तान की बेटी हूं : सलमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदुस्तान की बेटी हूं : सलमा
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 05 Sep 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। मशहूर फिल्म निकाह में नीलोफर का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सलमा आगा का कहना है कि उनका पाकिस्तान से कभी कोई वास्ता नहीं रहा। फिर भी उन्हें पाकिस्तानी कहा जाता है। उनका पूरा परिवार पंजाब के अमृतसर में जन्मा है। वह हिंदुस्तान की बेटी हैं। निकाह फिल्म महज 15 साल की उम्र में नीलोफर का किरदार निभाया था।
बिजनौर में आयोजित आलमी मुशायरे में शिरकत करने आईं अभिनेत्री सलमा आगा ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष फरीद अहमद के आवास पर कहा कि उनका पाकिस्तान से कोई वास्ता नहीं रहा है। वह पाकिस्तान की नहीं हैं। फिर न जाने क्यों उन्हें पाकिस्तानी कहकर प्रचारित किया जाता है।
उनकी मां और वह पंजाब के अमृतसर में पैदा हुईं। नाना, दादा-दादी का भी अमृतसर से ही ताल्लुक रहा है। बॉलीवुड में उनकी यह चौथी पीढ़ी है। पहली फिल्म हीर-रांझा में हीर का किरदार निभाने वाले जुगल किशोर उनके नाना थे। फिल्म अभिनेत्री अनवर बेगम पृथ्वीराज कपूर की रिश्तेदार थीं। पांच साल की उम्र से ही उन्हें अभिनय व गाने का शौक है।
विज्ञापन
निकाह फिल्म के बाद उन्होंने पाकिस्तान, थाईलैंड, बांग्लादेश में 40 फिल्में कीं। मुंबई में उनका बचपन बीता। भारत की तरह पाकिस्तान के लोग भी उन्हें प्यार करते हैं। सलमा आगा ने बताया कि उन्होंने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है। फिल्मों के टाइटल सांग भी लिखे हैं।