फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   International Yoga Day: Thousands of devotees thronged the stadium, performed yoga

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : स्टेडियम में उमड़ी हजारों साधकों की भीड़, किए योगासन

Thu, 22 Jun 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 22 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day: Thousands of devotees thronged the stadium, performed yoga
बिजनौर। जिलेभर में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को धूमधाम से मनाया गया। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित शिविर में दो हजार से ज्यादा साधकों ने योग किया। स्टेडियम से मानसिक और शारीरिक विकास के योग की महत्ता का भी संदेश दिया गया। लोग सामान्य स्वास्थ्य के लिए कई तरह के व्यायाम करते हैं। स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क केवल योग से संभव है।
विज्ञापन

नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ डीएम उमेश मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, नगरपालिका परिषद बिजनौर चेयरपर्सन इंद्रा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि योग क्रियाओं से शरीर स्वस्थ रहात है। योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वयं को स्वस्थ व निरोग रखने के लिए प्रत्येक दिन कम से कम आधा घंटा योग करना चाहिए। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम वसुधैव कुटुंबकम पर आधारित है। जिसका अर्थ धरती ही परिवार है। इस भावना को बिजनौर वासियों ने योग करके साकार किया।
विज्ञापन

वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि योग हमें बीमारियों से दूर रखता है। योग ऋषि व मुनियों की देन और योग भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। इस मौके पर पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नंद किशोर, वरिष्ठ कोषाधिकारी सूरज कुमार, जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगाचार्यों ने मंच और तख्त पर किया प्रदर्शन
स्टेडियम में आयोजित शिविर में योगाचार्यों नेे मंच और तख्त पर योग का प्रदर्शन किया। उन्होंने प्राणायाम, शीर्षासन, मंडूकासन आदि योगासन कराए गए। छोटे बच्चों से लेकर 60 साल के बुजुर्गो ने योग किया। सुबह पांच बजे से ही स्टेडियम में साधकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सभी ने उत्साह के साथ योग किया।
गंगा बैराज, विदुरकुटी पर भी हुए कार्यक्रम
बिनजौर। स्टेडियम के अलावा गंगा बैराज, विदुरकुटी पर योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां आसपास के लोगों के पहुंचकर योग किया। वहीं पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में योग कराया गया। इस मौके पर एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एएसपी देहात रामअर्ज, सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह सहित सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने योग किया। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल के नेतृत्व में योग कराया गया। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार, डॉ. पीआर नायर, डिप्टी सीएमओ अनिल कुमार सिंह, डॉ. देवीदास सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।


जिला जजी में न्यायिक अधिकारियों ने किया योगाभ्यास
बिजनौर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला जज मदनपाल सिंह की अध्यक्षता में योग गुरु धीरज भारद्वाज, केडी सिंह द्वारा न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं को योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश विनोद कुमार सिंह, एडीजे रामलाल, एडीजे प्रकाशचंद शुक्ला, सिविल जज अभिनव यादव, अपर सिविल जज अशुंमन धुन्ना, प्रवीण सिंह देशवाल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं जिला जेल में प्राधिकरण की सचिव एडीजे नीलू मेनवाल, सीजेएम शिवानंद गुप्ता की उपस्थिति में कर्मचारियों और बंदियों को योगाभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed