{"_id":"6366b3ab567bb12b647cc057","slug":"inter-college-found-closed-in-surprise-inspection-notice-issued-bijnor-news-mrt6123836171","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण में बंद मिला इंटर कॉलेज, नोटिस किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण में बंद मिला इंटर कॉलेज, नोटिस किया जारी
विज्ञापन
बिजनौर। डीआईओएस को औचक निरीक्षण में इंटर कॉलेज बंद मिला। प्रधानाचार्य तथा स्टाफ स्कूल खुलने के समय से आधा घंटे बाद तक भी अनुपस्थित था। विद्यार्थियों की संख्या नाम मात्र थी। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार विद्यालय को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।
शासन के निर्देश पर बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की तैयारी शुरू हैं। जिले के 390 माध्यमिक विद्यालयों से आधारभूत सुविधाओं का विवरण मांगा गया है। डीआईओएस ने इसी क्रम में भौतिक सत्यापन के लिए 15 माध्यमिक विद्यालयों का ताबड़तोड़ निरीक्षण किया।
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार डीआईओएस रामाज्ञा कुमार, बोर्ड परीक्षा प्रभारी बुद्ध सिंह, सह प्रभारी अननंशु माहेश्वरी के साथ सुबह 09.30 बजे नांगल जट इंटर कॉलेज नांगल जट पहुंचे। विद्यालय में रात्रि चौकीदार मिला। प्रधानाचार्य तथा स्टाफ स्कूल खुलने के 40 मिनट बाद तक भी स्कूल नहीं आए थे। स्कूल में मात्र चार पांच बच्चे ही थे। विद्यालय खुलने का समय सुबह 08.50 बजे है ।
विज्ञापन
डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि जवाब संतोषजनक जनक नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। इसके बाद डीआईओएस ने धामपुर, नूरपुर, अफजलगढ क्षेत्रों के विद्यालयों का निरीक्षण किया। कुछ विद्यालयों में परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए आधार भूत सुविधा सही नहीं मिली। मानक पूरा करने की हिदायत दी गई।
इन विद्यालयों का हुआ निरीक्षण
डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने नांगल जट इंटर कॉलेज नांगल जट, एसएनएसएम इंटर कॉलेज नहटौर, केएम इंटर कॉलेज धामपुर , आरएसएम इंटर कॉलेज धामपुर, देवता इंटर कॉलेज मोरना, देवता बालिका इंटर कॉलेज मोरना, इंटर कॉलेज भटियानी खुशहालपुर, जीआईसी रेहड़, एचसीएम कासमपुर गढ़ी, जमीनो देवी इंटर कॉलेज श्रीबासुचंद, राजबाला इंटर कॉलेज श्री बासुचंद, गीता इंटर कॉलेज रेहड़, जनता इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर रेहड़, पंडित श्रीराम इंटर कॉलेज रामनगर तथा जीजीआईसी अफजलगढ़।