{"_id":"655653e3902f200a560257c8","slug":"instructions-to-stop-salary-of-two-officers-for-their-absence-from-review-meeting-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-14366-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: समीक्षा बैठक से गैरहाजिर होने पर दो अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: समीक्षा बैठक से गैरहाजिर होने पर दो अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश
विज्ञापन
डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विकास कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक की गई। इसमें नहीं पहुंचने पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और पूर्वी गंगा नहर खंड के अधिशासी अभियंता का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश डीएम ने दिए हैं।
बृहस्पतिवार को डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। इसमें सड़कों के अलावा 50 लाख से अधिक और कम लागत के निर्माण कार्यों, सीएमआईएस पोर्टल क्रिटिकल गैप्स योजना, त्वरित आर्थिक विकास योजना एवं सांसद निधि के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया गया कि राजकीय निर्माण परिषद द्वारा संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर राष्ट्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज में काम लगभग पूर्ण हो चुके हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़ापुर में स्वीकृत कार्य को सैंक्शन के लिए फाइल शासन को भेज दी गई है।
समीक्षा के दौरान सीएनडीएस, सिडको, जल निगम, पैकफेड, आरईडी सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं द्वारा संचालित कार्यों की प्रगति संतोषजनक मिली। आवास विकास परिषद के कार्यों की समीक्षा में पाया गया कि शेखपुरा ठाट में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण संतोषजनक है। परंतु विभागीय अधिकारी की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी शादाब खान, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी लक्ष्मी देवी, धर्मवीर सैनी आदि मौजूद रहे।