फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Instructions to complete preparations for panchayat elections

पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी करने के निर्देश

Wed, 24 Mar 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Instructions to complete preparations for panchayat elections
पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी करने के निर्देश
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने निर्देश दिए कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2021 को निर्बाध, निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कराएं, जिससे समय पर किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो। उन्होंने एडीएम प्रशासन को निर्देश दिए कि पोलिंग बूथों की स्थिति स्पष्ट होने के तुरंत बाद रूट चार्ट बनाएं और जिन बूथों पर चुनाव से संबंधित कोई कमी पाई जाए, उसे तत्काल ही ठीक कराएं। डीएम ने सीडीओ को निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्य के लिए प्रभारी अधिकारियों, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट का चिह्निकरण करते हुए उनकी अंतिम सूची उपलब्ध कराएं ताकि उनके दायित्वों का निर्धारण किया जा सके।
बुधवार को जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2021 को सुव्यस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव सबसे महत्वपूर्ण भूमिका मतदान कार्मिकों की होती है, उनसे सुव्यवस्थित रूप से कार्य कराने के लिए उनको प्रशिक्षण उपलब्ध कराना नितांत आवश्यक है। इस बार प्रशिक्षण कार्यक्रम एलईडी के माध्यम से जिला मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर तीन-तीन पारियों में आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर आयोजित होगा। मतदान कार्मिकों की सुविधा के दृष्टिगत दूसरा और अंतिम प्रशिक्षण तहसील मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए समुचित स्थान चिह्नित कर उन्हें अवगत कराएं। प्रभारी अधिकारी वाहन को निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्य में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारियों के उपयोग हेतु वाहनों के अधिग्रहण की व्यवस्था भी समय से ही कराएं, जिससे समय पर वाहनों की उपलब्धता सुलभ हो सके। इस अवसर पर सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्रा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी हिरेंद्र आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed