फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Instructions for keeping facilities up to date in examination centers

परीक्षा केंद्रों में सुविधाएं अपडेट रखने के निर्देश

Fri, 29 Jan 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Instructions for keeping facilities up to date in examination centers
परीक्षा केंद्रों में सुविधाएं अपडेट रखने के निर्देश
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के बोर्ड परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य की बैठक बीआईसी में हुई है। जिसमें विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों समेत परीक्षा के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं अपडेट करने के निर्देश दिए गए। कहा गया कि किसी भी तरह की कमी मिलने पर प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
शासन ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अप्रैल में होने की खबरों के बाद बोर्ड परीक्षा उससे पहले होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का एलान हो चुका है। इनमें 30 प्रतिशत कोर्स कम किए जाने समेत बोर्ड की हिदायत स्कूलों को भेज दी है। शासन ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का भी निर्धारण कर दिया है। शुक्रवार को बीआईसी में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर बैठक हुई है। जिसमें डीआईओएस राजेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। कहा है कि यदि किसी को कोई आपत्ति है तो वह परिषद की वेबसाइट या डीआईओएस दफ्तर में दर्ज कराई जा सकती है। डीआईओएस ने कहा कि परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य तकनीकी जरूरत पूरी कर लें। पीने का पानी तथा शौचालयों आदि आवश्यकता पूरी हों। छात्र छात्राओं के लिए शौचालय कांप्लेक्स अलग-अलग हों। जिस कमरे में परीक्षा के बाद कापियों का संकलन होगा उनमें आवश्यक रूप से कैमरे लगे हो। सभी कैमरे 24 घंटे चालू रहने चाहिए।
विज्ञापन

एक परीक्षा केंद्र पर तीन से चार स्कूल के छात्र परीक्षा देंगे
बिजनौर। जिले में 387 विद्यालय हैं। पिछले साल 122 परीक्षा केंद्र थे। शासन ने इस बार 16 परीक्षा केंद्र बढ़ा दिए हैं। इस प्रकार परीक्षा केंद्रों की संख्या 138 हो गई है। एक परीक्षा केंद्र पर तीन से चार स्कूलों के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। यदि स्कूल में परीक्षार्थी कम हैं तो केंद्र पर आवंटित स्कूलों की संख्या बढ़ जाएगी। शासन ने परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी की संख्या तय कर दी है। परीक्षा दो पालियों में होगी। एक पाली में अधिकतम 400 से 500 परीक्षार्थी आवंटित हैं। केंद्र पर कम से कम 250 परीक्षार्थी रखे गए हैं। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि छात्राओं की परीक्षा स्वकेंद्र पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed