फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Instant justice is our priority: Osman

त्वरित न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता : उस्मान

Mon, 23 Apr 2018 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 23 Apr 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Instant justice is our priority: Osman
पत्रकार वार्ता करते राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान (दाएं से प्रथम)। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने कहा कि लोगों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए जनसूचना आयोग द्वारा जनपद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयोग के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है। 
विज्ञापन

नजीबाबाद के आजाद नगर में सपा नेता फुरकान खां के आवास पर पहुंचे राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान का स्वागत किया गया। हाफिज उस्मान ने कहा कि सोमवार (आज) से तीन दिनों तक जनपद बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली में जनसूचना संबंधी शिविर आयोजित किए जाएंगे। ताकि जनपद स्तर पर ही सूचना का अधिकार के अंतर्गत जनता को जानकारी और न्याय मिल सके। 
विज्ञापन

उन्होंने आरटीआई संबंधी मामलों का शिविरों में त्वरित निस्तारण किए जाने का दावा किया। 
राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने बताया कि 24 अप्रैल को अपराह्न 3:30 बजे डीएम व एसपी सहित आला अधिकारियों के साथ बैठक बिजनौर में आयोजित होगी। 
इस दौरान राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान का स्वागत करने वालों में नफीस अहमद, मुजम्मिल शहजाद, जाहिद मकरानी, रियाज अहमद, मकबूल रिजवी, खुर्शीद अहमद, फिरोज, जाइम हैदर, इमरान खान, रिहान मकरानी, हाफिज मुश्ताक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed