{"_id":"5e6d220a8ebc3ea4ac674004","slug":"inspector-threatens-je-of-vidyut-nigam-audio-viral-bijnor-news-mrt4736235190","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने विद्युत निगम के जेई को धमकाया, ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा ने विद्युत निगम के जेई को धमकाया, ऑडियो वायरल
विज्ञापन

बिजनौर। किरतपुर थाने के कस्बा इंचार्ज की विद्युत निगम के जेई को हड़काते हुए सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में कस्बा इंचार्ज फोन पर जेई को थाने आने की खुलेआम धमकी दे रहा है। थाने नहीं पहुुंचने पर पुलिस के तरीके से थाने लाने की बात कही है।
शनिवार को सोशल मीडिया पर किरतपुर थाने के कस्बा इंचार्ज की ऑडियो वायरल हुई। मोबाइल फोन पर विद्युत निगम के जेई से बात करने वाले कस्बा इंचार्ज ने अपना नाम बताया। दरोगा जेई से गाली गलौज करते हुए जेई को तुरंत थाने आने को कह रहा है। जेई के मालूम करने पर कि क्या काम है। दरोगा ने बदसलूकी करते हुए कहा कि जेई सीधे तरीके से थाने आएगा या फिर पुलिस के तरीके से बुलाना पड़ेेगा। जेई के छुट्टी पर जाने की बात कहने पर उसने कहा कि उसने पूरे विभाग को बदनाम कर रखा है। कस्बा इंचार्ज किसी युवक के कुछ काम को कह रहा है। जेई ने इस पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। अवर अभियंता ने इस मामले में विद्युत वितरण खंड द्वितीय से इस मामले की शिकायत की है।
किरतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अजित कुमार के मुताबिक जेई ने काफी लोगों से अवैध रूप से पैसे ले रखे हैं। लोगों ने तहरीर दे रखी है, काफी बुलाने पर भी जेई नहीं आ रहा है। जेई को दरोगा के धमकाने का मामला उनके संज्ञान में नही है। वह इसकी जानकारी कराएंगे।