{"_id":"6598495000535bb18403ed10","slug":"inspector-anokhe-lal-suspended-due-to-disproportionate-assets-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-17054-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आय से अधिक संपत्ति में फंसे दरोगा अनोखे लाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आय से अधिक संपत्ति में फंसे दरोगा अनोखे लाल निलंबित
Fri, 05 Jan 2024 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
नूरपुर/बिजनौर। आय से अधिक सपत्ति का केस संभल में दर्ज होने के बाद से नूरपुर में तैनात दरोगा अनोखे लाल गैरहाजिर हैं। दरोगा को निलंबित भी कर दिया गया है। एंटी करप्शन की जांच में 33 लाख की आमदनी के सापेक्ष 65 लाख खर्च करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
शुक्रवार की देर शाम एसपी नीरज कुमार जादौन ने नूरपुर थाने में तैनात दरोगा अनोखे लाल गंगवार को निलंबित कर दिया। अनोखे लाल पर नूरपुर कस्बा प्रभारी का चार्ज था। अब संभल में केस दर्ज हुआ तो दरोगा फोन बंद करके भूमिगत हो गया। बता दें कि साल 2020 में भी 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए अनोखे लाल गंगवार को गिरफ्तार किया गया था। भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने साल 2016 से लेकर 2020 तक अर्जित संपत्ति की जांच की थी, जिसमें यह पाया गया कि करीब 33 लाख रुपये की आमदनी हुई और पारिवारिक भरण पोषण, जमीन और वाहन खरीदने में 65 लाख खर्च किए गए।
दरोगा अनोखे लाल बरेली के हाफिजगंज इलाके के गांव नवदिया के रहने वाले हैं। संभल के जुनवाई थाने में दर्ज केस में एंटी करप्शन की टीम की जांच कर रही है।