फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Inspected the sugarcane survey demonstration in Bijnor

गन्ना सर्वे प्रदर्शन का निरीक्षण किया

Wed, 05 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Inspected the sugarcane survey demonstration in Bijnor
हल्दौर के गांव शेरपुर कल्याण में गन्ना सर्वे प्रदर्शन का निरीक्षण करते गन्ना आयुक्त व जिला गन्न? - फोटो : BIJNOR
गन्ना सर्वे प्रदर्शन का निरीक्षण किया
विज्ञापन

हल्दौर। गांव शेरपुर कल्याण में गन्ना आयुक्त व जिला गन्ना अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर गन्ना सर्वे प्रदर्शन का निरीक्षण किया। किसानों ने चीनी मिलों द्वारा गन्ने का बकाया भुगतान समेत विभिन्न समस्याओं को रखा। उपायुक्त ने किसानों की समस्याओं का समाधान शीघ्र कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने सर्वे टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

गन्ना विकास परिषद बिलाई व बिलाई चीनी मिल की संयुक्त टीम द्वारा चार अगस्त से 31 अगस्त तक डोर टू डोर गांवों में सर्वे प्रदर्शन किया जा रहा है। बुधवार को गांव शेरपुर कल्याण में बिलाई चीनी के सर्वे की जांच प्रक्रिया शुरू की। गन्ना आयुक्त अमर सिंह व जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह गांव पहुंचे और सर्वे प्रदर्शन की जांच की। मौके पर मौजूद लटूर सिंह, महेंद्र सिंह, समरपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि किसानों ने गन्ना आयुक्त से चीनी मिलों द्वारा किसानों से बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र दिलाएं जाने समेत विभिन्न समस्याओं को रखा। गन्ना आयुक्त ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने किसानों से बताया कि इस दौरान किसानों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए उनके मोबाइल नंबर, खतौनी व सर्वे संबंधी आदि का संशोधन कराया जा सकेगा। जिससे किसानों को एसएमएस के द्वारा गन्ना तौल पर्ची जारी होंगी। इस मौके पर गन्ना विकास समिति सचिव ओमप्रकाश, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित पांडे, गन्ना प्रबंधक नवीन आर्य, निहाल सिंह, नृपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed