फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Informed about the new education policy

नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारी दी

Thu, 04 Mar 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Informed about the new education policy
बिजनौर। भारतीय शिक्षण मंडल एवं बेसिक तथा माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में टीचर्स रोल इन एनईपी-2020 इंप्लीमेंटेशन विषय पर सेमिनार हुई। इसमें शिक्षाविदों ने नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुुमार सिंह ने किया। मुख्य वक्ता वर्धमान कॉलेज की प्राणि विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर जूही अग्रवाल ने नई शिक्षा नीति-2020 पर बड़े सहज तरीके से विचार रखे। उन्होंने शिक्षा नीति के ओरिएंटेशन, चुनौतियां और उसके क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य डॉ. निर्मला शर्मा, डॉ. आफताब अहमद आदि ने भी विचार रखे। इस कार्यक्रम में जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों के 400 प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दूसरे भाग में विभिन्न प्रधानाचार्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का शिक्षाविद वर्धमान कॉलेज के पूर्व प्राचार्य गोविंदराम गुप्ता, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. सचिन भाद्वाज, सचिन कुमार आदि ने संतोषजनक उत्तर दिए। संचालन गय्यूर आसिफ ने किया। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह, निशांत यादव, सुधांशु वत्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed