फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Industrial establishments should be serious about the maintenance of chemicals

एसडीएम की अध्यक्षता में संकट स्थित समूह की बैठक आयोजित

Mon, 21 Nov 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Industrial establishments should be serious about the maintenance of chemicals
औद्योगिक प्रतिष्ठान रसायनों के रखरखाव के प्रति गंभीर रहें
विज्ञापन

नजीबाबाद। औद्योगिक प्रतिष्ठानों में खतरनाक केमिकल और अन्य सामग्री से होने वाली दुर्घटना को रोकने के लिए एसडीएम ने प्रतिष्ठानों को सतर्क और सुरक्षा उपकरणों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
डीएम के निर्देश पर सहायक निदेशक कारखाना बिजनौर रवि प्रकाश के नेतृत्व में संकट स्थित समूह की तहसील स्तरीय की बैठक एसडीएम कार्यालय में आयोजित हुई। एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने इंडियन ऑयल डिपो, भारत पेट्रोलियम, चीनी मिल नजीबाबाद, उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के डिस्टलरी प्लांट तथा आसपास के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रखें ज्वलनशील केमिकल और पेट्रोलियम पदार्थ की सुरक्षा और उससे होने वाले दुर्घटनाओं को रोकने के लिए औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी की।
विज्ञापन

एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सहायक निदेशक कारखाना रवि प्रकाश ने संबंधित प्रतिष्ठानों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ अचानक होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव सुरक्षा व्यवस्था जुटाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने नियमित मॉक ड्रिल के प्रति भी गंभीर रहने को कहा। उन्होंने अग्निशमन विभाग को भी व्यवस्थाओं को चुस्त और दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील स्तरीय स्थानीय संकट स्थित समूह की बैठक में सहायक निदेशक कारखाना बिजनौर के प्रधान सहायक पुष्पेंद्र कुमार शर्मा, चीनी मिल नजीबाबाद के डिस्टलरी प्लांट के प्रबंधक सुभाष चंद्र अग्रवाल, अग्निशमन विभाग से अनिल कौशिक, आईओसी के दिव्या चौहान, चिराग सचदेवा, उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के कुलविंदर सिंह, संतोष कुमार, बीपीएल से प्रदीप कुमार, प्रतिष्ठानों से विजय सिंह, गौरव चौधरी, कन्हैया लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed