{"_id":"631f8055177a7844e36b54a1","slug":"indra-was-not-favored-the-government-should-declare-drought-bijnor-news-mrt604999749","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्र का नहीं हुआ उपकार, सूखा घोषित करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्र का नहीं हुआ उपकार, सूखा घोषित करे सरकार
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद को सूखा घोषित करने की मांग को लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि बारिश कम होने से फसलों को नुकसान है। किसानों का बिल माफ किया जाए। किसानों की अन्य ज्वलंत समस्याओं को उठाया।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही के नेतृत्व में अनेक पदाधिकारी व किसान सोमवार को गन्ना समिति प्रांगण में एकत्र हुए, यहां किसानों की भीड़ पंचायत में बदल गई। पंचायत में संगठन के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने जनपद को सूखा घोषित कराने की मांग की। कहा कि जिले में कम वर्षा होने के कारण किसानों की फसल बर्बादी के कगार पर खड़ी है। इसलिए किसानों के बिजली के बिल माफ किए जाए और बिजली नियमित रूप से 18 घंटे दी जाए, जनपद में गुलदार के आतंक से निजात, बिजनौर व चांदपुर, बिलाई शुगर मिल का बकाया भुगतान जल्द दिलाने, बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने का मुद्दा जोर शोर से उठाया।
चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि दो अगस्त को हुई पंचायत में प्रशासन ने दो माह में बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने की बात कहीं थी। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि पशुओं में चल रही लंपी बीमारी को लेकर प्रशासन व पशुपालन विभाग गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है। बाद में संगठन के संस्थापक सदस्य कुमार विनोद परमार की शोकसभा की गई, जिसमें दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बलराम सिंह, प्रदेश सचिव ठाकुर गजेंद्र सिंह, महल सिंह, उत्तम सिंह, सुरेंदर सिंह, कुलवीर सिंह, अंकित नरवाल, दर्शन सिंह, रावेंदर सिंह, नतेंदर प्रधान, अतुल कुमार, जीतेन्द्र सिंह, राकेश प्रधान, प्रमोद सिंह, लोकेदर सिंह, नदीम, विकास तोमर आदि उपस्थित रहे।